facebookmetapixel
Advertisement
ऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेज

PM मोदी और जेलेंस्की ने फोन पर की बातचीत, रूस-यूक्रेन युद्ध और द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करने पर हुई चर्चा

Advertisement

यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच इस मुद्दे पर एक बातचीत होने वाली है।

Last Updated- August 11, 2025 | 7:55 PM IST
Modi Zelenskyy
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की | फाइल फोटो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोमवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने फोन पर बात की और यूक्रेन में चल रहे युद्ध को जल्द से जल्द शांतिपूर्ण तरीके से हल करने की जरूरत पर जोर दिया। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच इस मुद्दे पर एक बातचीत होने वाली है। यह बातचीत 15 अगस्त को अलास्का में होगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने जेलेंस्की के साथ हाल के घटनाक्रमों पर उनकी राय जानी। उन्होंने भारत की उस स्थिर सोच को दोहराया, जिसमें युद्ध को जल्दी और शांतिपूर्ण ढंग से खत्म करने की बात कही गई है। मोदी ने यह भी कहा कि भारत इस दिशा में हर संभव योगदान देने के लिए तैयार है। साथ ही, उन्होंने यूक्रेन के साथ द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।

Also Read: Trump Tariff: अब निर्यातकों को लोन देने से घबरा रहे हैं बैंक, पैसा डूबने का है खतरा

जेलेंस्की ने भारत के समर्थन की सराहना की

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इस बातचीत को लेकर कहा कि उन्होंने पीएम मोदी के साथ सभी अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इसमें द्विपक्षीय सहयोग के साथ-साथ वैश्विक कूटनीतिक भी शामिल थी। जेलेंस्की ने भारत के लोगों और प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन के लिए आभार जताया। उन्होंने यह भी कहा कि भारत यूक्रेन के शांति प्रयासों का समर्थन करता है और इस बात पर सहमत है कि यूक्रेन से जुड़े किसी भी फैसले में उसकी भागीदारी जरूरी है। जेलेंस्की ने कहा कि बिना यूक्रेन की सहमति के कोई भी दूसरे तरीके से कोई नतीजा नहीं निकलेगा।

जेलेंस्की ने रूस के खिलाफ प्रतिबंधों पर भी बात की और खास तौर पर रूसी तेल के निर्यात को सीमित करने की जरूरत बताई। उनका कहना था कि इससे रूस की युद्ध को वित्तीय मदद देने की क्षमता कम होगी। उन्होंने यह भी जोड़ा कि हर उस नेता को, जिसका रूस पर असर है, उसे मॉस्को को सख्त संदेश देना चाहिए।

Advertisement
First Published - August 11, 2025 | 7:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement