facebookmetapixel
50% अमेरिकी टैरिफ के बाद भारतीय निर्यात संगठनों की RBI से मांग: हमें राहत और बैंकिंग समर्थन की जरूरतआंध्र प्रदेश सरकार ने नेपाल से 144 तेलुगु नागरिकों को विशेष विमान से सुरक्षित भारत लायाभारत ने मॉरीशस को 68 करोड़ डॉलर का पैकेज दिया, हिंद महासागर में रणनीतिक पकड़ मजबूत करने की कोशिशविकसित भारत 2047 के लिए सरकारी बैंक बनाएंगे वैश्विक रणनीति, मंथन सम्मेलन में होगी चर्चाE20 पेट्रोल विवाद पर बोले नितिन गडकरी, पेट्रोलियम लॉबी चला रही है राजनीतिक मुहिमभारत को 2070 तक नेट जीरो हासिल करने के लिए 10 लाख करोड़ डॉलर के निवेश की जरूरत: भूपेंद्र यादवGoogle लाएगा नया फीचर: ग्रामीण और शहरी दर्शकों को दिखेगा अलग-अलग विज्ञापन, ब्रांडों को मिलेगा फायदाअब ALMM योजना के तहत स्वदेशी सोलर सेल, इनगोट और पॉलिसिलिकन पर सरकार का जोर: जोशीRupee vs Dollar: रुपया 88.44 के नए निचले स्तर पर लुढ़का, एशिया की सबसे कमजोर करेंसी बनीब्याज मार्जिन पर दबाव के चलते FY26 में भारतीय बैंकों का डिविडेंड भुगतान 4.2% घटने का अनुमान: S&P

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

Last Updated- January 12, 2023 | 10:32 AM IST
PM bows to Swami Vivekananda on his Jayanti
File Image

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके विचार और आदर्श देशवासियों का हमेशा मार्गदर्शन करते रहेंगे।

उन्होंने ट्वीट किया, “स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर सादर नमन। उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, आध्यात्मिकता और कर्मठता के लिए सदैव प्रेरित करता है। उनके महान विचार और आदर्श देशवासियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।”

स्वामी विवेकानंद की जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में मनाई जाती है। प्रधानमंत्री मोदी आज शाम लगभग चार बजे कर्नाटक के हुब्बल्लि में 26वें राष्‍ट्रीय युवा महोत्‍सव का उदघाटन करेंगे। इस वर्ष महोत्‍सव का विषय ‘विकसित युवा-विकसित भारत’ है।

ये कार्यक्रम राष्‍ट्रीय युवा दिवस पर आयो‍जित किया जाता है जो स्‍वामी विवेकानंद की जंयती पर उनके विचारों, शिक्षा और योगदान को याद करने के लिए मनाया जाता है। राष्‍ट्र के प्रतिभावान युवाओं को सशक्‍त और राष्‍ट्र निर्माण की ओर प्रेरित करना महोत्‍सव का प्रमुख उद्देश्‍य है। इसके तहत एक भारत-श्रेष्‍ठ भारत की भावना के अनुरूप देश की विविधतापूर्ण संस्‍कृति को एक मंच पर लाया जाता है।

First Published - January 12, 2023 | 10:32 AM IST

संबंधित पोस्ट