facebookmetapixel
भारत-अमेरिका की तकनीकी दोस्ती, GPUs और डेटा सेंटर में बढ़ेगा व्यापारमहंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेट

PM Modi Ayodhya Visit: अयोध्या पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, आनंदीबेन पटेल व CM योगी ने किया स्वागत

अयोध्या हवाई अड्डे पर पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, CM योगी और भाजपा के प्रदेश भूपेन्द्र सिंह चौधरी समेत कई प्रमुख नेताओं ने स्वागत किया।

Last Updated- December 30, 2023 | 11:47 AM IST
PM Modi in Ayodhya
PM Modi in Ayodhya

PM Modi Ayodhya Visit: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी शनिवार को सुबह भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या पहुंचे, जहां हवाई अड्डे पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ समेत कई प्रमुख नेताओं ने उनका स्वागत किया। अयोध्या हवाई अड्डे पर पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी समेत कई प्रमुख नेताओं ने स्वागत किया।

मुख्‍यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर प्रधानमंत्री को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत करते हुए एक तस्वीर साझा की और एक पोस्ट में कहा, ‘‘आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जी का श्री अयोध्या धाम में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।’’ एक अन्य पोस्ट में योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘आपके यशस्वी और दूरदर्शी नेतृत्व में अयोध्या धाम की विरासतों को संरक्षित व संवर्धित करते हुए उसके समग्र विकास की यात्रा अविराम जारी है। आपका हार्दिक आभार एवं अभिनंदन।’’

अयोध्या पहुंचने के बाद मोदी एक रोड शो पर निकले, जहां विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने सड़कों पर खड़े होकर प्रधानमंत्री का हाथ हिलाते हुए अभिवादन किया और उनकी तस्वीर भी लेते दिखे। रोड शो के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक मंडलियों ने भी प्रस्तुति दी। प्रधानमंत्री ने भी अपने वाहन का दरवाज़ा खोला और हाथ हिलाकर उत्साहित जनता का अभिवादन किया।

मोदी के रोड शो के लिए सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गयी है। मोदी अयोध्या के पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे, दो नयी अमृत भारत व छह नयी वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे और नवनिर्मित अयोध्या हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया कि वह कई अन्य रेल परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वह नवनिर्मित अयोध्या हवाई अड्डे का उद्घाटन भी करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे जहां वह राज्य में 15,700 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।

First Published - December 30, 2023 | 11:47 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट