facebookmetapixel
Advertisement
ऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेज

पाकिस्तान ने ISI अधिकारियों को भेजा बांग्लादेश, भारत बोला- हमारी स्थिति पर कड़ी नजर, जरूरत पड़ने पर उचित कदम उठाएंगे

Advertisement

पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी ISI के Director General of Analysis मेजर जनरल शाहिद आमिर अफसर और कुछ अन्य अधिकारी फिलहाल बांग्लादेश का दौरा कर रहे हैं।

Last Updated- January 25, 2025 | 8:48 AM IST
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जयसवाल की फाइल फोटो। | सोर्स: PTI

पाकिस्तानी जासूसी एजेंसी ISI के अधिकारियों के बांग्लादेश दौरे की खबरों के बीच भारत ने कहा कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा पर असर डालने वाले पड़ोसी देशों के घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रख रहा है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि हम जरूरत पड़ने पर “उचित” कदम भी उठाएंगे। यह बयान बांग्लादेशी और पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों के बीच बढ़ती बातचीत के संदर्भ में आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी ISI के Director General of Analysis मेजर जनरल शाहिद आमिर अफसर और कुछ अन्य अधिकारी फिलहाल बांग्लादेश का दौरा कर रहे हैं। ढाका की यात्रा पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों द्वारा ऐसे समय में की गई है जब बांग्लादेशी सैन्य अधिकारियों का एक दल हाल ही में पाकिस्तान गया था और वहां तीनों सेनाओं के प्रमुखों से मुलाकात की थी।

साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जयसवाल ने कहा, “हम देश और क्षेत्र के आसपास की सभी गतिविधियों और राष्ट्रीय सुरक्षा पर असर डालने वाली सभी गतिविधियों पर नजर रखते हैं। सरकार उचित कदम उठाएगी।” उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के प्रति भारत का रुख दोस्ताना संबंध बनाए रखने का रहा है।

उन्होंने आगे कहा, “हम एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश का समर्थन करते हैं। हम अपने संबंधों को मजबूत करना चाहते हैं ताकि भारत और बांग्लादेश के लोग समृद्ध हो सकें।”

सीमा पर बाड़ लगाने के फैसले पर आपत्ति

भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा पर बाड़ लगाने के भारत के निर्माण पर बांग्लादेश की आपत्ति पर जयसवाल ने कहा कि यह मानव और मवेशियों की तस्करी जैसे आपराधिक गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्य मौजूदा द्विपक्षीय समझौतों के तहत हो रहा है।

बता दें कि पिछले साल अगस्त में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के बीच बर्खास्त प्रधानमंत्री शेख हसीना के ढाका छोड़ने के बाद भारत और बांग्लादेश के संबंधों में तेजी से गिरावट आई है। बांग्लादेश में अंतरिम सरकार वहां के अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं, पर हमलों को रोकने में विफल रही। इसके बाद दोनों देशों के संबंधों में गिरावट आई।

Advertisement
First Published - January 25, 2025 | 8:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement