facebookmetapixel
Advertisement
पर्सनल लोन से पाना चाहते हैं जल्दी छुटकारा? जोश में न लें फैसला, पहले समझें यह जरूरी गणितAI की दौड़ में तेजी से आगे बढ़ेगी TCS: चंद्रशेखरन बोले– मौका बड़ा, आत्ममंथन के साथ नई तैयारी जरूरीटाटा मोटर्स PV ने तमिलनाडु प्लांट से शुरू किया प्रोडक्शन, ₹9,000 करोड़ का करेगी निवेशइनकम टैक्स के नए ड्राफ्ट नियम जारी: जानें अब ITR फॉर्म 1 से 7 में आपके लिए क्या-क्या बदल जाएगाUP Budget Session 2026: राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सपा का भारी हंगामा, लगे ‘गो बैक’ के नारेMirae Asset ने उतारा Nifty Metal ETF FoF, ₹5,000 से मेटल और माइनिंग सेक्टर में निवेश का मौकाUP Economic Survey 26: ₹36 लाख करोड़ की होगी प्रदेश की अर्थव्यवस्था, कर्ज घटा व निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरीPFC और REC का बड़ा मर्जर: सरकार की हिस्सेदारी और पावर सेक्टर निवेश पर सबकी नजरFY27 में 6.4% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ, मूडीज ने जताया अनुमान; कहा- G20 में सबसे तेजKalyan Jewellers: 76% उछल सकता है ये शेयर, BUY रेटिंग बरकरार; Q3 नतीजों के बाद बना ब्रोकरेज की पसंद

Weather Update: गौतम बुद्ध नगर जिले में तेज बारिश और बाढ़ की स्थिति के कारण स्कूल बंद

Advertisement

गौतम बुद्ध नगर में आज सुबह से तेज बारिश हो रही है। हिंडन और यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

Last Updated- July 26, 2023 | 8:49 AM IST
Delhi Weather Today

Noida Weather Today: गौतम बुद्ध नगर जिले में तेज बारिश और बाढ़ की स्थिति के कारण प्रशासन ने बुधवार को स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर में सुबह से तेज बारिश हो रही है।

उन्होंने बताया कि यहां से गुजरने वाली हिंडन और यमुना नदी में जलस्तर (Hindon and Yamuna River water level) बढ़ने के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, जिसकी वजह से डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को शिविरों में रखा गया है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने पहली से 12वीं कक्षा तक के विद्यालय बुधवार को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं और इस आदेश का पालन नहीं करने वाले स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Ghaziabad Flood : हिंडन में जलस्तर बढ़ने से कई कॉलोनियों में घुसा पानी, प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया

हिंडन नदी में आई बाढ़ से डंपिंग यार्ड में 350 कारें डूबीं

हिंडन नदी में आई बाढ़ के चलते ग्रेटर नोएडा के सुतियाना गांव के पास डंपिंग यार्ड में खड़ी 350 कारें पानी में डूब गई हैं। सोशल मीडिया पर इसकी जमकर फोटो वायरल हो रही है।

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ईकोटेक -3 थानाक्षेत्र के पुराना सुतियाना गांव में हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में ओला कंपनी की कार का एक डंपयार्ड है जहां लगभग 350 गाड़ियां हैं।

उन्होंने बताया कि इस यार्ड के केयर टेकर दिनेश यादव ने पुलिस को बताया है कि पुरानी तथा कोरोना काल की रिकवरी की हुई कारें यहां पर खड़ी हैं और वे सभी गाड़ियां फिलहाल बंद पड़ी हैं। उन्होंने बताया कि डंपयार्ड में पानी भरने को लेकर ओला कंपनी के उच्च स्तरीय प्रबंधन को बताया गया है। उन्होंने बताया कि पानी के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत यार्ड को खाली करने संबंधित नोटिस ओला कंपनी के प्रबंधकों को दिया गया है।

ये भी पढ़ें: Yamuna Water Level: खतरे के निशान पर यमुना, पुराना रेल पुल फिर बंद

Advertisement
First Published - July 26, 2023 | 8:48 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement