facebookmetapixel
Advertisement
कर्ज घटाने के लिए Vedanta का नया प्लान, जुटाएगी 3,000 करोड़ रुपयेIRFC OFS: 104 रुपये का फ्लोर प्राइस, 5% डिस्काउंट भी क्यों नहीं लुभा पाया निवेशकों को?Apple भारत में जल्द पेमेंट सेवा शुरू करने की तैयारी में, बैंकों से चल रही बातचीतबॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपार्टमेंट का लीज रिन्यू किया, जानें कितना है एक महीने का किरायाSBI लाइफ ने दिया निवेशकों को तोहफा, हर शेयर पर ₹2.7 डिविडेंड का ऐलान; तुरंत चेक कर लें रिकॉर्ड डेटIndian IT: बड़े टेक दिग्गज खुद कर रहे निवेश, क्या घटेगा भारतीय कंपनियों का काम? ब्रोकरेज ने बताई असली तस्वीरएक साल में 100% चढ़ा Pharma Stock, मोतीलाल ओसवाल ने कहा- BUY; अभी 20% और चढ़ेगाFMCG Stocks: कॉफी 18% सस्ती, कोपरा गिरा… क्या बढ़ेगा कंपनियों का मुनाफा? एंटीक ने बताए अपने टॉप पिक्सटैक्स बढ़ा, लेकिन क्या संभल पाएगा घाटा? सरकारी खजाने की हालत पर एंटीक की रिपोर्टClean Max Enviro IPO Allotment: आज फाइनल होगा शेयरों का अलॉटमेंट, जानें कितने रुपये पर हो सकती है लिस्टिंग

नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने पर मोदी को धन्यवाद दिया, लेकिन तंज भी कसा

Advertisement

कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती पर नीतीश कुमार ने स्पष्ट किया कि सर्वोच्च नागरिक सम्मान हमारी कई मांगों में से केवल एक की पूर्ति है।

Last Updated- January 24, 2024 | 11:11 PM IST
Nitish Kumar ready for new role

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को अपने गुरु कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार को धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने इस बात के लिए केंद्र सरकार पर तंज भी कसा कि उन्होंने यह नहीं माना कि उनकी ‘अथक मांगों’ के बाद यह कदम उठाया गया।

दिवंगत कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती पर यहां जनता दल यूनाइटेड (जदयू) द्वारा आयोजित रैली में नीतीश कुमार ने स्पष्ट किया कि सर्वोच्च नागरिक सम्मान हमारी कई मांगों में से केवल एक की पूर्ति है।

उन्होंने कहा कि 2007 में जब हम लोगों की सरकार बनी थी तब से अब तक केंद्र में रही भाजपा और कांग्रेस की सरकारों से हर साल हम अनुरोध करते और लिखते रहे कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न प्रदान किया जाए।

ये लोग ऐसा नहीं कर रहे थे और अब कल उन्होंने कर्पूरी को भारत रत्न प्रदान करने की घोषणा कर दी है। इसके लिए मुझे खुशी है। मैं इसके लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देता हूं।

अब सबको लगने लगा है कि उनका सम्मान करेंगे, तभी उन्हें कुछ हासिल हो सकता है। नीतीश कुमार ने कहा कि इस रैली में भाग लेने से पहले समस्तीपुर में वह कर्पूरी ठाकुर के पैतृक गांव गए थे, जैसा कि वह उनकी जयंती पर कई वर्षों से करते आ रहे हैं।

वहां उन्होंने दिवंगत नेता के बेटे और जदयू महासचिव रामनाथ ठाकुर समेत परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। यहां इस कार्यक्रम में रामनाथ ठाकुर नीतीश कुमार के साथ मंचासीन थे।

जदयू के राज्यसभा सदस्य रामनाथ ठाकुर की ओर इशारा करते हुए उन्होंने यह भी खुलासा किया कि मुझे मेरे भाई रामनाथ ठाकुर ने बताया कि (भारत रत्न की घोषणा के बाद) प्रधानमंत्री ने उन्हें फोन किया था।

हालांकि, उन्होंने मुझे फोन नहीं किया फिर भी यहां उपस्थित मीडियाकर्मियों के माध्यम से हम भी उन्हें बधाई दे देते हैं। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी जानते हैं कि हमने केंद्र के समक्ष कई मांगें उठाई हैं। उनमें से केवल एक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के साथ पूरी हुई है। मैं चाहता हूं कि अन्य मांगों के संबंध में भी आवश्यक कदम उठाए जाएं।

Advertisement
First Published - January 24, 2024 | 11:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement