facebookmetapixel
Weather Update Today: 8 फरवरी की रात से बदलेगा मौसम का मिजाज, हिमालय में बारिश-बर्फबारी तयभारत-अमेरिका की तकनीकी दोस्ती, GPUs और डेटा सेंटर में बढ़ेगा व्यापारमहंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!

दिल्ली में अतिक्रमित वन भूमि खाली नहीं होने पर NGT नाराज

समिति के प्रमुख वन महानिदेशक और केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय में विशेष सचिव ने रिज क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की धीमी गति पर गहरा असंतोष व्यक्त किया।

Last Updated- January 06, 2024 | 9:03 AM IST
National Green Tribunal
Representative Image

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की एक समिति ने दिल्ली में 2019 के बाद से अतिक्रमित वन भूमि का केवल 20 प्रतिशत हिस्सा खाली कराए जाने पर गहरी नाराजगी जताई।

अधिकरण ने ऐसी भूमि की पहचान करने और उसे पुनः प्राप्त करने के लिए इस समिति का गठन किया था। निरीक्षण समिति की सातवीं बैठक के विवरण के अनुसार, दिल्ली में कुल अतिक्रमित वन क्षेत्र 398.61 हेक्टेयर में से अब तक केवल 83.828 हेक्टेयर को पुनः प्राप्त कर लिया गया है।

समिति के प्रमुख वन महानिदेशक और केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय में विशेष सचिव ने रिज क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की धीमी गति पर गहरा असंतोष व्यक्त किया।

अध्यक्ष ने जिलाधिकारियों और उप वन संरक्षकों को अतिक्रमण हटाने के लिए एक निश्चित समय सीमा में संबंधित पुलिस उपायुक्तों के साथ मिलकर प्रयास तेज करने का निर्देश दिया है।

First Published - January 6, 2024 | 9:03 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट