भारत

Nehru Death Anniversary: प्रधानमंत्री मोदी ने नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

भारत के पहले और सबसे लंबे वक्त तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री, नेहरू का 1964 में निधन हो गया था

Published by
भाषा   
Last Updated- May 27, 2023 | 10:39 AM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को Jawahar Lal Nehru की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

भारत के पहले और सबसे लंबे वक्त तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री, नेहरू का 1964 में निधन हो गया था।

पीएम मोदी ने ट्विटर पर कहा, “उनकी पुण्यतिथि पर, मैं हमारे पूर्व पीएम पंडित Jawahar Lal Nehru को श्रद्धांजलि देता हूं”।

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जवाहरलाल नेहरू की प्रमुख भूमिका थी। वह 1947 में स्वतंत्रता के बाद भारत के पहले प्रधान मंत्री भी बने। भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्त करने के लिए, नेहरू ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के प्रमुख नेताओं में से थे।

उन्हें बच्चों से बहुत लगाव था और बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। नेहरू की जयंती 14 नवंबर को भारत में हर साल बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

नेहरू 1947 से 1964 तक 74 साल की उम्र तक पीएम रहे।

First Published : May 27, 2023 | 10:21 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)