facebookmetapixel
Advertisement
बैंक ऑफ बड़ौदा में बड़ी सेंधमारी: 1TB डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक, जांच में जुटी एजेंसियांHDFC Bank के बोर्ड ने अपने ही अधिकारियों पर की कार्रवाई, MD-CFO पर लगाया 1-1 लाख रुपये का जुर्मानासुप्रीम कोर्ट की दो टूक: शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार मौलिक, आंदोलन के नाम पर पुलिस ज्यादती जायज नहींटाटा पावर का मुनाफा 11% बढ़ा, 2030 तक ट्रांसमिशन में ₹40,000 करोड़ निवेश की तैयारी में कंपनीCoal India Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा लगभग स्थिर, पर आय में 8.4% की बढ़ोतरीआइकिया इंडिया साल 2030 तक चार गुना राजस्व करने की तैयारी में, 30 स्टोर खोलने का भी लक्ष्यविपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुआ एंटी-पेपर लीक बिल, सजा और जुर्माने को बनाया गया और कठोरजल्द आ सकते हैं 10 और 20 रुपये के नए प्लास्टिक बैंक नोट, सरकार ने RBI को दी मंजूरीलोढ़ा डेवलपर्स डेटा सेंटर की जमीन बेचकर करेगी ₹10,000 करोड़ की कमाई, अगले 3-4 साल में बिक्री का लक्ष्यIndian Hotels Q1 Results: मजबूत घरेलू मांग के दम पर चमकी इंडियन होटल्स, राजस्व-मुनाफे में शानदार उछाल

MP: चुनावी साल में घोषणाएं बेशुमार, राजकोष पर बढ़ेगा बोझ

Advertisement

प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा करके उसे केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान बना दिया है।

Last Updated- August 24, 2023 | 5:59 PM IST
MP cabinet

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव करीब आ गए हैं और इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) समाज के सभी तबकों को प्रसन्न करने पर खास ध्यान दे रहे हैं।

स्थानीय सरकार के तमाम पदाधिकारियों का बढ़ाया वेतन

चौहान ने हाल ही में जिला पंचायत अध्यक्ष से लेकर सरपंच और पंचायत सचिव तक स्थानीय सरकार के तमाम पदाधिकारियों के वेतन में तीन गुना तक का इजाफा किया। उनका यह कदम चुनावी फायदा पहुंचाने वाला हो सकता है क्योंकि प्रदेश विधानसभा की अधिकांश सीटें ग्रामीण इलाकों में आती हैं।

इससे पहले सरकार ने ग्रामीण रोजगार सहायकों का वेतन दोगुना करने की घोषणा की थी और यह घोषणा की थी कि प्रदेश के सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के समान सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

Also read: MP: 10 साल के लिए होगा इंडस्ट्री लाइसेंस रिन्यूअल

प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ा

इस कड़ी की ताजा घोषणा में उन्होंने प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा करके उसे केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान बना दिया है। इससे प्रदेश के करीब 7.5 लाख सरकारी कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

राजनीतिक विश्लेषक साजी थॉमस कहते हैं, ‘पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो ग्राम पंचायत से लेकर जनपद पंचायत तक जनप्रतिनिधियों के अधिकार और बढ़ाए जाएंगे तथा पंचायती राज को और अधिक मजबूत किया जाएगा। भाजपा सरकार के इन कदमों को कांग्रेस को जवाब के रूप में देखा जाना चाहिए।’

Also read: MP: चुनावी साल में संविदा कर्मियों के लिए घोषणाओं की बौछार

सरकार के राजकोष पर बढ़ेगा बोझ

थॉमस ने कहा कि राज्य सरकार वित्तीय कठिनाइयों से जूझ रही है और इन घोषणाओं की बदौलत सरकार के राजकोष पर सैकड़ों करोड़ रुपये का सालाना बोझ पड़ने वाला है।

राज्य सरकार ने लाड़ली बहना योजना के मानकों में भी जुलाई से परिवर्तन किए हैं और अब 21 वर्ष की उन महिलाओं को भी इसका लाभ मिलेगा जिनके परिवारों के पास पांच एकड़ से कम जमीन और ट्रैक्टर है।

Advertisement
First Published - July 15, 2023 | 1:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement