facebookmetapixel
42% चढ़ सकता है महारत्न कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट; Q3 में ₹4011 करोड़ का हुआ मुनाफाईरान की ओर बढ़ रहा है ‘विशाल सैन्य बेड़ा’, ट्रंप ने तेहरान को फिर दी चेतावनीदुनिया में उथल-पुथल के बीच भारत की अर्थव्यवस्था के क्या हाल हैं? रिपोर्ट में बड़ा संकेत30% टूट चुका Realty Stock बदलेगा करवट, 8 ब्रोकरेज का दावा – ₹1,000 के जाएगा पार; कर्ज फ्री हुई कंपनीसिर्फ शेयरों में पैसा लगाया? HDFC MF की रिपोर्ट दे रही है चेतावनीIndia manufacturing PMI: जनवरी में आर्थिक गतिविधियों में सुधार, निर्माण और सर्विस दोनों सेक्टर मजबूतसोना, शेयर, बिटकॉइन: 2025 में कौन बना हीरो, कौन हुआ फेल, जानें हर बातट्रंप ने JP Morgan पर किया 5 अरब डॉलर का मुकदमा, राजनीतिक वजह से खाते बंद करने का आरोपShadowfax Technologies IPO का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल, फटाफट चेक करें स्टेटसGold and Silver Price Today: सोना-चांदी में टूटे सारे रिकॉर्ड, सोने के भाव ₹1.59 लाख के पार

बंबई उच्च न्यायालय के नई इमारत की 23 सितंबर को रखी जाएगी नींव, CJI डी वाई चंद्रचूड़, मुख्यमंत्री समेत कई लोग होंगे शामिल

उच्च न्यायालय में 94 न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या है और मौजूदा न्यायाधीशों की संख्या 66 है।

Last Updated- September 22, 2024 | 8:32 PM IST
Bombay HC
Representative Image

बॉम्बे हाई कोर्ट के नए परिसर का निर्माण मुंबई के बांद्रा पूर्व में किया जाएगा और प्रस्तावित स्थल की आधारशिला का अनावरण सोमवार, 23 सितंबर, 2024 को मुख्य न्यायाधीश डॉ. धनंजय वाई चंद्रचूड़ की उपस्थिति में किया जाएगा। नए अदालत की इमारत मुंबई की मौजूदा जरूरतों के हिसाब से तैयार किया जाना है।

बॉम्बे हाई कोर्ट को बेहतर बुनियादी ढांचे की आवश्यकता को ध्यान में ऱखते हुए नए परिसर का निर्माण किया जाना है। जिसकी शुरुआत 23 सितंबर को भूमि पूजन के साथ हो जाएगी।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बीआर गवई, न्यायाधीश ए.एस.ओक, न्यायाधीश दीपांकर दत्ता, न्यायाधीश उज्वल भुइयां और न्यायाधीश प्रसन्ना बी वराले और बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश देवेन्द्र सिंह आधारशिला रखने वाले समारोह में शामिल होंगे।

वर्तमान में मुंबई के फ्लोरा फाउंटेन में 16 अगस्त 1862 को स्थापित बॉम्बे हाई कोर्ट की एक इमारत है। नवंबर 1878 में निर्मित इस शानदार इमारत को केवल 6 अदालतों और दस न्यायाधीशों के उपयोग के लिए डिजाइन किया गया था। मुंबई महाराष्ट्र की राजधानी है और औद्योगिक और आर्थिक विकास में सबसे आगे है। समय के साथ बॉम्बे हाई कोर्ट के बुनियादी ढांचे वाली ऐसी इमारत की जरूरत पैदा हुई है।

सोमवार का भूमिपूजन समारोह विश्व स्तरीय अदालती बुनियादी ढांचे वाली भारत गणराज्य की वाणिज्यिक राजधानी की ओर यात्रा में पहला कदम होगा, जिसे प्रभावी न्याय वितरण के लिए उच्च न्यायालय की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया जाएगा। नये अदालत की इमारत मुंबई की मौजूदा जरूरतों के हिसाब से तैयार किया जाना है।

नए प्रस्तावित परिसर में कोर्ट रूम, न्यायाधीशों और पंजीकरण कर्मचारियों के लिए हॉल, वकील कक्ष, सभागार, पुस्तकालय, बैंकिंग सुविधाएं, चिकित्सा सुविधाएं, कैफेटेरिया, पार्किंग स्थल, संग्रहालय जैसी विभिन्न सुविधाएं होंगी। साथ ही भवन में दिव्यांगों के लिए जरूरी सभी सुविधाएं होंगी।

नया उच्च न्यायालय परिसर बांद्रा, पूर्व में स्थित होगा। जिस भूमि पर नया उच्च न्यायालय परिसर बनेगा, वाणिज्यिक केन्द्र बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में होगी जो मुंबई शहर और उपनगरों के मध्य में आता है। अदालत के निर्माण के लिए राज्य सरकार 30.16 एकड़ भूमि क्षेत्र का कब्ज़ा चरणबद्ध तरीके से उच्च न्यायालय को सौंपी जानी है। जिसमें से 2.39 एकड़ जमीन की पहली किश्त सौंप दी गई है। उसी पर अदालत की आधारशिला सोमवार को रखी जानी है।

बॉम्बे हाई कोर्ट महाराष्ट्र राज्य (मुंबई में प्रिंसिपल सीट और नागपुर और औरंगाबाद में बेंच के माध्यम से) और गोवा राज्य पर अधिकार क्षेत्र का प्रयोग करता है। यह दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव के केंद्र शासित प्रदेशों पर भी अधिकार क्षेत्र रखता है। उच्च न्यायालय में 94 न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या है और मौजूदा न्यायाधीशों की संख्या 66 है।

First Published - September 22, 2024 | 8:32 PM IST

संबंधित पोस्ट