facebookmetapixel
AI बूम या पुराना बुलबुला? क्यों अमेरिकी शेयर बाजार की तेजी खतरनाक रूप से जानी-पहचानी लग रही हैGST घटने के बाद जीवन व स्वास्थ्य बीमा में तेजी, IRDAI ने कहा: लोगों में बढ़ रही है रुचिRBI ने कहा: हम आर्थिक पूंजी और मजबूत बहीखाते के सहारे सार्वजनिक नीति दायित्व निभाने में सक्षमकेंद्र ने QCO सुधारों पर दिखाई तेजी, 200 उत्पादों पर आदेश हटाने की तैयारियां से उद्योग को बड़ी राहत के संकेतअमेरिकी शुल्क तनाव के बीच RBI ने निर्यातकों को दी बड़ी राहत, निर्यात क्रेडिट 450 दिन तक बढ़ायाटाटा ग्रुप का तूफान थमा? बड़े शेयरधारक को मिली कानूनी बढ़तBihar Election Result: मैथिली ठाकुर ने रचा इतिहास, बनीं बिहार की सबसे युवा विधायकBihar Election Result: 95% स्ट्राइक रेट के सहारे बिहार में NDA की प्रचंड जीत, महागठबंधन का मजबूत मोर्चे ढहाबिहार में NDA की धमाकेदार जीत के बाद बोले PM मोदी: नई MY फॉर्मूला ने पुरानी को मिटा दियाBihar Election Result: कैसे महिला वोटरों ने अपने दम पर बिहार में NDA की बंपर जीत सुनिश्चित की?

भगवान राम हमारी पहचान हैं, केवल पत्थर या लकड़ी की मूर्ति नहीं: राजनाथ सिंह

Last Updated- March 30, 2023 | 1:59 PM IST
Defence Minister Rajnath Singh

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि भगवान राम भारत की पहचान हैं, केवल पत्थर या लकड़ी की मूर्ति भर नहीं हैं। सिंह ने कहा कि सरकार अस्पताल बनाएगी, स्कूल बनाएगी, उद्योग लगाएगी और साथ में मंदिर भी बनाएगी। वह यहां आयोजित एक कॉन्क्लेव को संबोधित कर रहे थे।

राम नवमी के अवसर पर उन्होंने कहा, ‘‘जब राम मंदिर निर्माण की बात आई तो कई लोगों ने इस बारे में अपनी राय देनी शुरू कर दी। कुछ लोगों की राय थी कि उस जगह अस्पताल बनाया जाए, तो कुछ ने कहा कि एक स्कूल बनाया जा सकता है। कुछ ने तो यह तक सुझाया कि कोई उद्योग लगाया जा सकता है। ये वे लोग थे जिन्होंने भगवान राम को कभी समझा नहीं और उन्हें मन से कभी आत्मसात नहीं किया।’’

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘भगवान राम केवल पत्थर, लकड़ी या मिट्टी की मूर्ति नहीं हैं, वह हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र हैं। भगवान राम हमारी और हमारे देश की पहचान हैं।’’ सिंह ने कहा, ‘‘हम अस्पताल, स्कूल बनाएंगे, उद्योग लगाएंगे और हम मंदिर भी बनाएंगे।’’

उन्होंने अपने भाषण में यह भी कहा कि केंद्र के प्रयासों के कारण ही पूर्वोत्तर आज दिल्ली और लोगों के दिल के करीब आ गया है। सिंह ने कहा कि आज उत्तर पूर्व में अभूतपूर्व शांति है जिसकी वजह से क्षेत्र के अनेक हिस्सों से ‘सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम’ (अफस्पा) हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ केवल नारा नहीं बल्कि जन आंदोलन बन गया है।

सिंह ने कहा, ‘‘मैं रक्षा मंत्री के रूप में कह सकता हूं कि आज महिलाएं सशस्त्र बलों में शामिल होकर उसे और मजबूती प्रदान कर रही हैं। वे लड़ाकू पायलट के रूप में लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं। हाल में, मैंने तोपखानों में महिलाओं को शामिल करने को मंजूरी दी।’’

उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों में महिलाओं के शामिल होने के साथ हम मिलकर महिला सशक्तीकरण और सशस्त्र बलों को मजबूत करने की दिशा में बढ़ रहे हैं।

First Published - March 30, 2023 | 1:55 PM IST

संबंधित पोस्ट