facebookmetapixel
Advertisement
Valentine Day Pick: ₹1640 पर खरीदारी का मौका, ₹1890 तक जाएगा Tech Mahindra? ब्रोकरेज ने जताया भरोसाHUL Q3 Results: शुद्ध मुनाफा 2 गुना से ज्यादा बढ़ा, नेट सेल्स बढ़कर ₹16,441 करोड़ITR फाइल करने के बाद भी नहीं मिला रिफंड? जानिए एक्सपर्ट के अनुसार देरी की 6 मुख्य वजहेंBharat Bandh Today: आज क्या रहेगा बंद, क्या सेवाएं रहेंगी चालू? जानिए पूरी जानकारीGold-Silver Price Today: वैलेंटाइन डे से पहले सोने-चांदी के दामों में गिरावट, चेक करें आज के रेटक्या सोना-चांदी में फिर से जोरदार तेजी आएगी? Emkay Wealth की रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचलहो गया ऐलान! 160 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देगी फार्मा कंपनी, जान लें रिकॉर्ड डेटप्रधानमंत्री ने अमेरिका को सौंपा भारत का भविष्य: राहुल गांधीपूंजी निवेश से प्रगति की राह, 2047 लक्ष्य की ओर सरकार का कदमनिफ्टी भले रुका, लेकिन इन 3 शेयरों में आज दिख रहा 5 से 8% तक का अपसाइड!

Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी के पास है इतने करोड़ की संपत्ति, चल रहे 18 मामले

Advertisement

Rahul Gandhi Net Worth: राहुल गांधी ने शेयरों में 4.3 करोड़ रुपये और म्यूचुअल फंड में 3.8 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया है।

Last Updated- April 04, 2024 | 5:34 PM IST
खत्म हुआ इंतजार… आ गई कांग्रेस की लिस्ट, रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से चुनाव लड़ेंगे केएल शर्मा, The wait is over... Congress's list has arrived, Rahul Gandhi will contest from Rae Bareli and KL Sharma will contest from Amethi

Rahul Gandhi Net Worth: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार यानी 3 अप्रैल को लोक सभा चुनावों के लिए केरल की वायनाड (Wayanad) संसदीय सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। अपने नामांकन में गांधी ने चुनाव आयोग को अपनी कुल संपत्ति का ब्यौरा दिया है। इसी के साथ उन्होंने अपने ऊपर चल रहे आपराधिक मामलों की भी जानकारी दी है। 2019 के लोक सभा चुनाव में गांधी ने 4.31 लाख वोटों के अंतर से इस सीट पर जीत हासिल की थी। हालांकि वह अपने दूसरे संसदीय क्षेत्र अमेटी में बुरी तरह से हार गए थे। इस लोक सभा चुनाव में वायनाड सीट पर राहुल गांधी, केरल भाजपा प्रमुख के सुरेंद्रन (K Surendran) और CPI की वरिष्ठ नेता एनी राजा (Annie Raja) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। इस सीट पर 26 अप्रैल को वोटिंग होगी।

राहुल गांधी के पास है 20 करोड़ रुपये की संपत्ति

चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक, राहुल गांधी के पास कुल 20 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। वित्त वर्ष 2022-23 की उनकी आखिरी आयकर रिटर्न (ITR) फाइलिंग से पता चलता है कि उन्होंने इस अवधि में 1 करोड़ रुपये से ज्यदा की कमाई की। यह राशि उनके पिछले चार साल के ITR फाइलिंग की तुलना में काफी कम थी। पिछले पांच साल की ITR फाइलिंग के आधार पर गांधी की सालाना आय करीब 1 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

राहुल गांधी के पास कैश में सिर्फ 55 हजार रुपये

राहुल गांधी ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया कि उनके पास 9 करोड़ रुपये से ज्यादा की चल संपत्ति (movable assets) है। इसमें से उनके पास 55 हजार रुपये कैश में हैं। दो बैंक खातों में 26,25,157 रुपये की बचत है। इसके अलावा गांधी के पास कांग्रेस समर्थित नेशनल हेराल्ड अखबार की मूल कंपनी यंग इंडियन के 1,90,000 रुपये मूल्य के 1,900 इक्विटी शेयर हैं।

Also read: Vedanta ग्रुप जुटाएगा 2,500 करोड़ रुपये, शेयरों में आया 3 फीसदी से ज्यादा का उछाल

म्यूचुअल फंड, बॉन्ड और शेयर में करीब 8.5 करोड़ रुपये का निवेश

राहुल गांधी की फाइनैंशियल प्लानिंग अच्छी है। उनके चुनावी हलफनामे के मुताबिक, गांधी ने शेयरों में 4.3 करोड़ रुपये और म्यूचुअल फंड में 3.8 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया है। इसके अलावा उनकी अन्य चल संपत्तियों में सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF), स्वर्ण बॉन्ड (gold bonds) और भौतिक सोने में बचत शामिल है, जिसकी कुल राशि 9,24,59,264 रुपये है।

राहुल गांधी पर चल रहे 18 मामले

राहुल गांधी ने बताया कि उन पर 18 मामले चल रहे है जिनमें दो FIR भी शामिल हैं। उन्हें एक आपराधिक मामले में दोषी ठहराया गया है, जिसमें 2019 के लोकसभा चुनाव अभियान के दौरान ‘मोदी उपनाम’ पर उनकी अपमानजनक टिप्पणी शामिल थी। इस मामले में उन्हें दो साल की जेल की सजा सुनाई गई थी, जिसे बाद में अगस्त में सुप्रीम कोर्ट ने निलंबित कर दिया था।

Advertisement
First Published - April 4, 2024 | 5:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement