Lal Krishna Advani Health: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आडवाणी जी को मथुरा रोड स्थित अपोलो अस्पताल के आपातकालीन विभाग में ले जाया गया है।
आडवाणी जी की देखभाल डॉक्टर विनीत सूरी कर रहे हैं। अपोलो अस्पताल ने एक बयान में कहा है कि आडवाणी जी की हालत स्थिर है।
इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता आडवाणी, जिन्हें पिछले महीने दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था, उन्हें 27 जून की दोपहर में छुट्टी दे दी गई थी। भाजपा के इस दिग्गज नेता को गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे अस्पताल से छुट्टी मिली थी।
अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, आडवाणी जी को 26 जून की रात करीब 10:30 बजे एम्स में भर्ती कराया गया था। वे यूरोलॉजी विभाग में इलाज करा रहे थे। सूत्रों ने बताया, “उनका इलाज डॉ. अमलेश सेठ की देखरेख में चल रहा था और वे निगरानी में थे।”