facebookmetapixel
बाजार में जश्न! ट्रेड डील की खबर से सेंसेक्स 2073 अंक उछला, निवेशकों के ₹12 लाख करोड़ बढ़ेसुप्रीम कोर्ट की मेटा–व्हाट्सऐप को सख्त चेतावनी: भारतीय कानून नहीं माना तो कारोबार बंद करना होगाभारत-अमेरिका ट्रेड डील पर संयुक्त बयान जल्द होगा जारी, लेबर इंटेंसिव उद्योगों के लिए खुले बड़े अवसर: पीयूष गोयलचमड़ा उद्योग को मिलेगी उड़ान: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से निर्यातकों में उत्साह, निवेश बढ़ने की संभावनाBS Poll: रीपो रेट और नीति रुख में बदलाव की संभावना कम, अर्थशास्त्रियों ने जताया यथास्थिति का अनुमानतकरार से करार तक सफर: भारत-अमेरिका ट्रेड डील ने कैसे लिया आकारमेडिकल निर्यात को मिलेगी ‘खुराक’: अमेरिका के टैरिफ कटौती से भारतीय उपकरणों की बढ़ेगी मांगभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से खत्म हुई आर्थिक अनिश्चितता, श्रम-बहुल उद्योगों और विनिर्माण को मिलेगा नया अवसरटेक्सटाइल सेक्टर को बूम: टैरिफ कम होने से अमेरिकी बाजार में मिलेगी बढ़त, निर्यात में आएगा उछालIndia-US trade deal: उद्योग को रूस से तेल आयात घटाने पर संकेत का इंतजार

Kerala Landslide: वायनाड में भूस्खलन के कारण पांच लोगों की मौत

भूस्खलन की चपेट में आने से चूरलमाला शहर में एक बच्चे सहित चार लोगों, जबकि थोंडरनाड गांव में एक नेपाली परिवार के एक वर्षीय बच्चे की मौत होने की खबर है।

Last Updated- July 30, 2024 | 8:32 AM IST
landslide
Representative Image

Kerala Landslide: केरल के वायनाड जिले में लगातार जारी भारी बारिश के कारण मंगलवार तड़के कई जगहों पर हुई भूस्खलन की घटनाओं में दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन की चपेट में आने से चूरलमाला शहर में एक बच्चे सहित चार लोगों, जबकि थोंडरनाड गांव में एक नेपाली परिवार के एक वर्षीय बच्चे की मौत होने की खबर है।

उन्होंने बताया कि भूस्खलन प्रभावित इलाकों में मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टमाला और नूलपुझा गांव शामिल हैं। संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के विधायक टी सिद्दिकी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि अधिकारी मुंडक्कई क्षेत्र में फंसे लोगों को हेलीकॉप्टर से बाहर निकालने की योजना बना रहे हैं।

उन्होंने कहा, “फिलहाल हमारे पास भूस्खलन में लापता लोगों और मृतकों के बारे में पूरी जानकारी नहीं है। कई इलाकों का संपर्क टूट गया है। एनडीआरएफ के जवान इन जगहों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।”

इस बीच, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि वायु सेना के दो हेलीकॉप्टर तलाथ एवं बचाव अभियान में मदद के लिए जल्द ही सुलूर से वायनाड के लिए उड़ान भरेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, बड़े पैमाने पर भूस्खलन की घटनाओं के मद्देनजर कई परिवारों को विभिन्न शिविरों या उनके रिश्तेदारों के घरों में स्थानांतरित किया गया है।

First Published - July 30, 2024 | 8:31 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट