facebookmetapixel
Bharti Airtel Q3FY26 Results: मुनाफा 55% घटकर ₹6,631 करोड़, Arpu बढ़कर ₹259 पर आयाविदेश मंत्रालय का खंडन: NSA अजीत डोभाल नहीं गए अमेरिका… रुबियो से नहीं हुई कोई मुलाकातSIF में 360 ONE MF की एंट्री, DynaSIF Equity Long-Short Fund लॉन्च; किसके लिए सही निवेश?Suzlon Q3 Results: ₹445 करोड़ का मुनाफा, कमाई बढ़कर ₹4228 करोड़; फिर भी शेयर ने क्यों लगाया 4% का गोता ?भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी, मिड-मार्च तक औपचारिक समझौते का लक्ष्य: पीयूष गोयलBudget 2026 का टैक्स झटका, डिविडेंड और म्युचुअल फंड निवेश अब महंगे क्यों?₹200 तक जाएगा फर्टिलाइजर कंपनी का शेयर! हाई से 44% नीचे, ब्रोकरेज ने कहा – लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक मजबूतशेयर, सोना, डेट और रियल्टी… ​कहां-कितना लगाएं पैसा? मोतीलाल ओसवाल वेल्थ ने बताई स्ट्रैटेजीStock market outlook: बजट के बाद किन सेक्टर्स में करें निवेश? एक्सपर्ट्स ने बताए नामTata Stock: नतीजों के बाद टाटा स्टॉक पर BUY की सलाह, गुजरात सरकार के साथ डील बन सकती है गेम चेंजर

केंद्र से ‘बेवजह झगड़ रही’ कर्नाटक की कांग्रेस सरकार: केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

जनता दल सेक्युलर (जद-एस) नेता की पार्टी केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा है।

Last Updated- July 07, 2024 | 2:06 PM IST
Govt expected to clear FAME 3 scheme in 1-2 months: H D Kumaraswamy सरकार एक-दो महीने में FAME 3 योजना को देगी मंजूरी: भारी उद्योग मंत्री कुमारस्वामी
HD Kumaraswamy

केंद्रीय इस्पात और भारी उद्योग मंत्री एच डी कुमारस्वामी ने कर्नाटक में सिद्धरमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर केंद्र के साथ ‘बेवजह झगड़ने’ का आरोप लगाते हुए कहा है कि इससे कोई मदद नहीं मिलेगी।

जनता दल सेक्युलर (जद-एस) नेता की पार्टी केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा नेतृत्व को उनपर भरोसा है तथा वह उनकी उम्मीदों को पूरा करना चाहते हैं।

कुमारस्वामी ने कहा, “मैं जानता हूं कि यह सरकार (कर्नाटक में) केंद्र सरकार के साथ बेवजह झगड़ रही है। सबसे पहले मैं कर्नाटक सरकार से अनुरोध करता हूं कि झगड़ने से कोई फायदा नहीं होगा। या केंद्र सरकार पर आरोप लगाने से कोई फायदा नहीं होगा। जो भी मुद्दा है आइए हम साथ बैठकर चर्चा करें।”

‘पीटीआई-वीडियो’ से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हम परस्पर विश्वास के साथ सफलतापूर्वक काम कर सकते हैं। (इसके बजाय) हर दिन (वे) सार्वजनिक रूप से आलोचना कर रहे हैं। वे रोजाना (केंद्र के खिलाफ) बयान दे रहे हैं…केंद्र सरकार की बिना किसी गलती के अनावश्यक रूप से उसकी आलोचना कर रहे हैं। गलती आपके (राज्य सरकार के) यहां ही है।”

कुमारस्वामी ने कहा कि राज्य से संबंधित कई मुद्दे हैं और उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता कर्नाटक है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “मुझे अपने विभागों के कामकाज को ठीक से समझने के लिए दो से तीन महीने और चाहिए।”

First Published - July 7, 2024 | 2:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट