facebookmetapixel
Aye Finance IPO: अगले हफ्ते खुल रहा ₹1,010 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹122-129 पर फाइनल; चेक करें सभी डिटेल्सइंजन में आग के बाद तुर्की एयरलाइंस का विमान कोलकाता में उतराईंधन नियंत्रण स्विच में कोई खराबी नहीं मिली: एयर इंडियाबोइंग 787 को लेकर सुरक्षा चिंताएं बढ़ींजयशंकर-रुबियो में व्यापार से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चापीएम मोदी 7–8 फरवरी को मलेशिया दौरे पर, व्यापार से रक्षा तक द्विपक्षीय सहयोग की होगी समीक्षापूर्व सेना प्रमुख नरवणे के ‘संस्मरण’ पर संसद में तीसरे दिन भी गतिरोधएसआईआर को लेकर ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं, वैध मतदाताओं के नाम काटने का लगाया आरोपछात्रों के लिए दिल्ली दुनिया का सबसे सस्ता शहरकई राज्यों के कर्ज पर नियंत्रण रखने में विफल एफआरएल

Karnataka : बैयप्पनहल्ली से केआर पुरम, केंगरी से चल्लाघट्टा तक बेंगलुरु मेट्रो रेल सेवा शुरू

बीएमआरसीएल ने कहा कि 66 मेट्रो स्टेशन के साथ बीएमआरसीएल का परिचालन नेटवर्क 69.66 किलोमीटर से बढ़कर 73.81 किलोमीटर हो जाएगा।

Last Updated- October 09, 2023 | 10:33 AM IST
Budget 2024- बजट 2024

लंबे इंतजार के बाद बेंगलुरु मेट्रो रेल सेवा ने अपनी ‘पर्पल’ लाइन पर बैयप्पनहल्ली से केआर पुरम और केंगरी से चल्लाघट्टा तक मेट्रो रेल का परिचालन शुरू कर दिया। इन दो खंडों पर बिना किसी औपचारिक उद्घाटन के मेट्रो रेल सेवा की शुरुआत सोमवार सुबह पांच बजे से हुई।

बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) ने एक बयान में कहा, ‘‘बीएमआरसीएल नौ अक्टूबर से कृष्णराजपुरा और बैयप्पनहल्ली के बीच दो खंडों पर, जिसमें बेन्नीगनहल्ली तक 2.10 किलोमीटर लंबी और केंगेरी से चल्लाघट्टा के बीच 2.05 किलोमीटर लंबी लाइन शामिल है, पर यात्री सेवाओं की शुरुआत के बारे में जनता को सूचित करना चाहता है।’’

बीएमआरसीएल ने कहा कि इन दो महत्वपूर्ण खंडों के खुलने से व्हाइटफील्ड (कडुगोडी) से चलाघट्टा तक पूर्व-पश्चिम गलियारे पर पर्पल लाइन पूरी हो जाएगी, जिसकी कुल लंबाई 43.49 किलोमीटर है और जो 37 मेट्रो स्टेशन से गुजरेगी। बीएमआरसीएल ने कहा कि 66 मेट्रो स्टेशन के साथ बीएमआरसीएल का परिचालन नेटवर्क 69.66 किलोमीटर से बढ़कर 73.81 किलोमीटर हो जाएगा।

यह भी पढ़ें : UP: राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह से पहले उत्तर प्रदेश की पहली ‘सोलर सिटी’ बनने की राह पर

बीएमआरसीएल के अनुसार, सुबह के व्यस्त समय में पूर्व-पश्चिम गलियारे पर परिचालन समय व्हाइटफील्ड (कडुगोडी) से पाटंदूर अग्रहारा (10 मिनट), पाटंदूर अग्रहारा से मैसूर रोड (पांच मिनट), नादप्रभु केम्पेगौड़ा स्टेशन-मैजेस्टिक से एमजी रोड (तीन मिनट) और मैसूर रोड से चैलघट्टा (10 मिनट) तक होगा। बीएमआरसीएल ने कहा कि व्हाइटफील्ड (कडुगोडी) से आखिरी ट्रेन रात पौने 11 बजे और बाकी टर्मिनल स्टेशन से रात 11 बजकर पांच मिनट पर रवाना होगी।

First Published - October 9, 2023 | 10:33 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट