21:29बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक चुनाव में भाजपा की हार के बाद राज्यपाल थावर चंद गहलोत को अपना इस्तीफा सौंपा
20:12कांग्रेस विधायक दल (CLP) की पहली बैठक रविवार शाम 5:30 बजे बुलाई गई
20:11यह 'भाजपा मुक्त दक्षिण भारत' है: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे
19:39भाजपा कर्नाटक की जनता के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करती है: जेपी नड्डा
19:37कांग्रेस नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन
18:47कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने कनकपुरा सीट से JD(S) के बी. नागराजू को 1,22,392 मतों से हराया।
18:45कर्नाटक ने नफरत की सियासत को ठुकरा दिया और मोहब्बत की सियासत को अपनाया है: NC नेता फारूक अब्दुल्ला
18:44जनता अब जागरुक बन गई है: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी
17:44प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत पर बधाई दी है।
17:03ममता बनर्जी ने दी कांग्रेस को जीत की बधाई
16:55राजनीति की जीत जो देश को जोड़ती है: कर्नाटक चुनाव परिणामों पर प्रियंका
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को देश को जोड़ने वाली राजनीति की जीत बताया। प्रियंका गांधी ने चुनाव के लिए जोरदार अभियान चलाया था और 12 रोड शो में भाग लेने के अलावा 13 जनसभाओं को संबोधित किया था। उन्होंने दो महिलाओं की बैठकें और एक कार्यकर्ता बैठक भी आयोजित की थी। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस ने अब तक कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों में से 79 पर जीत हासिल की है और 57 पर आगे चल रही है, जबकि भाजपा ने 39 पर जीत हासिल की है और 27 पर आगे है।
16:17कांग्रेस का वोट शेयर 43% के ऊपर निकला
15:50गरीबों ने इस चुनाव को जीत लिया: केसी वेणूगोपाल
15:49कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कनकपुरा विधानसभा सीट से जीतने के बाद प्रमाण पत्र लिया
15:32जो भी जीत रहे हैं मैं उन्हें बधाई देता हूं: कर्नाटक चुनाव के परिणाम पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
15:07गुवाहाटी: कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाज़ी की और जश्न मनाया
14:59कांग्रेस की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने डी.के. शिवकुमार का भव्य स्वागत किया
14:46पीएम डबल इंजन की बात करते रहे, जिसे जनता ने नकार दिया: कांग्रेस सांसद जयराम रमेश
14:43हम इन वादों को पहले दिन पहली कैबिनेट में पूरा करेंगे: कांग्रेस नेता राहुल गांधी
14:28कर्नाटक ने दिखाया कि इस देश को मोहब्बत अच्छी लगती है: कांग्रेस नेता राहुल गांधी
14:21हमें वादे निभाने हैं, हमारी 5 गारंटी हम पूरी करेंगे: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे
14:09चुनाव रुझानों पर बोले पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बी.एस. येदियुरप्पा
13:59कांग्रेस 136 सीटों पर आगे, बीजेपी छूटी बहुत पीछे
कांग्रेस 126 सीटों पर आगे चल रही है, 10 पर उसे जीत मिल चुकी है। बीजेपी 4 सीटें जीत चुकी है जबकि 60 सीटों पर वह आगे चल रही है।
13:56सांसद डीके सुरेश के साथ डीके शिवकुमार
कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार अपने भाई और सांसद डीके सुरेश के साथ कर्नाटक में पार्टी की बड़ी जीत पर
13:51कांग्रेस के खेमे में जश्न का माहौल
राज्य चुनाव में कांग्रेस की आसान जीत के बीच कर्नाटक कांग्रेस के प्रेसिडेंट डीके शिवकुमार पार्टी का झंडा लहराते और अंगूठे का साइन दिखाते नजर आए।
13:46बोम्मई ने हार मानी
बोम्मई ने संवाददाताओं से कहा, "प्रधानमंत्री और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए बहुत सारे प्रयासों के बावजूद, हम (बहुमत) हासिल नहीं कर पाए। एक बार पूर्ण परिणाम आने के बाद, हम एक विस्तृत विश्लेषण करेंगे।" . उन्होंने कहा, "हम इस नतीजे को लोकसभा चुनाव में वापसी के तौर पर ले रहे हैं।"
13:41कांग्रेस के नेता बीके हरिप्रसाद बोले- हम यूपी, बिहार नहीं
अमित शाह यह कहने वाले कौन होते हैं कि अगर कर्नाटक ने मोदी को वोट नहीं दिया तो राज्य को आशीर्वाद नहीं मिलेगा? क्या मोदी भगवान हैं? कर्नाटक देश में तीसरा सबसे बड़ा करदाता है... हम यूपी या बिहार नहीं हैं: बीके हरिप्रसाद, कांग्रेस
13:34कांग्रेस प्रचंड बहुमत की तरफ
इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर दिखाए जा रहे आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस 4 सीटें जीत चुकी है वहीं 129 पर बढ़त बनाए हुए है। इस तरह से 133 सीटों पर कांग्रेस का दबदबा कायम है। वहीं बीजेपी 2 सीटें जीत चुकी है जबकि 63 पर वह बढ़त बनाए हुए है। इस तरह से भाजपा कुल 65 सीटों पर अपना दम दिखाने में अभी तक कामयाब दिखी है। वहीं जेडीएस ने अभी तक कोई सीट नहीं जीती है लेकिन वे 22 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
13:24राहुल गांधी बन सकते हैं देश के पीएम: सिद्धारमैया
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा, इस चुनाव का परिणाम लोकसभा चुनाव की एक सीढ़ी है। मुझे उम्मीद है कि सभी गैर-बीजेपी दल एक साथ आएंगे और देखेंगे कि बीजेपी हार गई है और मुझे यह भी उम्मीद है कि राहुल गांधी देश के पीएम बन सकते हैं
13:17सिद्धारमैया ने कांग्रेस समर्थकों के साथ जीत का जश्न मनाया
मैसूर: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कांग्रेस समर्थकों के साथ जश्न मनाया।
13:08'ऑपरेशन लोटस' के लिए बीजेपी को करोड़़ो खर्च करने होंगे: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह
अगर वे (भाजपा) करोड़ों रुपये खर्च करेंगे तो 'ऑपरेशन लोटस' हो सकता है, लेकिन कांग्रेस को बहुमत मिलेगा। कर्नाटक में कोई सिंधिया नहीं हैं। कर्नाटक में मजबूत कांग्रेसी हैं...: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह
13:04डी.के. शिवकुमार ने जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया धन्यवाद
मैं अपने कार्यकर्ताओं और अपनी पार्टी के नेताओं को श्रेय देता हूं जिन्होंने इतनी मेहनत की है, लोगों ने झूठ का पर्दाफाश किया है... मैंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जीत का आश्वासन दिया था। मैं भूल नहीं सकता जब सोनिया गांधी मुझसे जेल में मिलने आई थी तब मैंने पद पर रहने के बजाय जेल में रहना चुना, पार्टी को मुझपर इतना भरोसा था: कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार, बेंगलुरु
13:01कनकपुरा विधानसभा क्षेत्र से जीते डीके शिवकुमार
कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार को कनकपुरा विधानसभा क्षेत्र से 71.63% से ज्यादा मत मिले। उन्होंने भाजपा के आर. अशोक को हराया।
12:50राजीव चंद्रशेखर ने पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति जताया आभार
हम उन लोगों के बहुत आभारी जिन्होंने पार्टी और हमारे दृष्टिकोण का समर्थन किया और हम अपने सभी कार्यकर्ताओं के भी आभारी हैं जिन्होंने पार्टी के दृष्टिकोण को आगे ले जाने के लिए बहुत मेहनत की है: केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, बेंगलुरु
12:47हमने अपनी हार स्वीकार की है: केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे
लोकतंत्र में हार-जीत बड़ी बात नहीं है। हमने अपनी हार स्वीकार की है। हम विपक्ष के नाते लड़ेंगे और हमारा लक्ष्य है कि 2024 में लोकसभा चुनाव में हम सारी सीटें जीतें: केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे, बेंगलुरु
12:42चल्लकेरे सीट पर कांग्रेस जीती, 128 सीटों पर आगे
चल्लकेरे निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस जीती, कर्नाटक में 128 सीटों पर आगे। बीजेपी 67 सीटों पर आगे और जनता दल (सेक्युलर) 22 सीटों पर आगे चल रही है।
12:19रुझानों में कांग्रेस की स्थिति मजबूत, 122 सीटों से आगे
लेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के अनुसार, कांग्रेस 124 सीटों पर आगे, बीजेपी 70 सीटों पर आगे जबकि जद(एस) 23 सीटों पर और निर्दलीय- 5 सीटों पर आगे चल रही हैं।

12:01राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का परिणाम नतीजों मे दिख रहा: राजस्थान CM अशोक गहलोत
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक में जो माहौल दिखा था आज उसी का नतीजा कर्नाटक के चुनाव परिणाम में स्पष्ट दिख रहा है। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने शानदार कैंपेन किया। कर्नाटक ने सांप्रदायिक राजनीति को नकार कर विकास की राजनीति को चुना है। आने वाले राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भी इसकी पुनरावृत्ति होगी: राजस्थान CM अशोक गहलोत
11:39निश्चित तौर पर कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार: म.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ
अभी तक जो ख़बर है कांग्रेस का बहुत अच्छा प्रदर्शन है। निश्चित तौर पर कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनेगी। भाजपा का प्रयास रहेगा कि अन्य पार्टियों से मिलकर खरीद फरोख्त करें: म.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ
11:36कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शिगगांव में मौजूद
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शिगगांव कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद हैं।
11:12सिद्धारमैया वरुणा सीट से आगे
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया वरुण निर्वाचन क्षेत्र से आगे चल रहे हैं। कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस 119 सीटों पर आगे चल रही है।
11:06बीजेपी के सीटी रवि पीछे
मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जता चुके भाजपा महासचिव व विधायक सी.टी. रवि कांग्रेस प्रत्याशी एच.डी. चिकमगलूर से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस के थमैय्या ने पहले दौर के अंत में रवि के खिलाफ 812 मतों की बढ़त हासिल की। दूसरे राउंड में वह 220 वोटों से आगे चल रहे थे। इस ट्रेंड को बीजेपी पार्टी के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है।
10:52कुमारस्वामी के बेटे रामनगर में 9,609 मतों से पीछे
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के बेटे जद(एस) के निखिल कुमारस्वामी रामनगर सीट से कांग्रेस के एचए इकबाल हुसैन से 9,609 मतों से पीछे हैं।
10:41रुझानों में कांग्रेस 114 सीट आगे
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। कांग्रेस-114, भाजपा-71 और जेडी(एस)-32 सीटों पर आगे चल रही है।

10:38कर्नाटक में भारी संख्या के साथ हम जीत रहे हैं: सचिन पायलट
कर्नाटक में भारी संख्या के साथ हम जीत रहे हैं। 40% कमीशन सरकार को जनता ने नकारा है। तमाम दुष्प्रचार हुआ लेकिन हम मुद्दों पर अड़े थे और इसीलिए जनता ने हमें बहुमत दिया है: कांग्रेस नेता सचिन पायलट, अजमेर
10:33AICC मुख्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता ने बांटी मिठाई
दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे चल रही है। AICC मुख्यालय के बाहर कांग्रेस समर्थक जश्न मना रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता मिठाई बांटते नजर आए।
10:32रुझानों पर पार्टी ऑफिस में उड़ा गुलाल
रुझानों में कांग्रेस आगे। पार्टी कार्यालय के बाहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जश्न मनाया।
10:29कर्नाटक में वही हो रहा है जो 2024 में होगा: संजय राउत
अगर कांग्रेस कर्नाटक में जीत रही है तो यह PM मोदी और अमित शाह की हार है।अपनी हार को देखते हुए उन्होंने बजरंग बली को मैदान में उतारा लेकिन उनकी गदा भाजपा पर ही पड़ गई। कर्नाटक में वही हो रहा है जो 2024 में होगा: उद्धव गुट के नेता संजय राउत, मुंबई
10:25जाखू मंदिर में पहुंचीं प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शिमला के जाखू मंदिर में पूजा-अर्चना की।
10:19बीएस येदियुरप्पा के बेटे शिकारीपुरा विधानसभा सीट से आगे
निर्वाचन आयोग के डेटा के अनुसार बीएस येदियुरप्पा के बेटे और बीजेपी के बीवाई विजयेंद्र शिकारीपुरा विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं।
10:05शिगगांव विधानसभा सीट से बसवराज बोम्मई आगे
कर्नाटक के सीएम और बीजेपी नेता बसवराज बोम्मई शिगगांव विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं।
09:5295 सीटों पर कांग्रेस आगे
ECI की वेबसाइट के अनुसार, 10 बजे तक 95 सीटों के साथ कांग्रेस आगे, भाजपा को 64 सीटें मिल रही हैं और जेडी(एस)-22 सीटों पर आगे चल रही है।
09:45AICC मुख्यालय के बाहर कांग्रेस समर्थक का जश्न शुरू
दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। AICC मुख्यालय के बाहर कांग्रेस समर्थक जश्न मना रहे हैं।
09:28रुझानों में कांग्रेस भाजपा से आगे
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। कांग्रेस-57, भाजपा-34 और जेडी(एस)-7 सीटों पर आगे चल रही है।
09:24शिगगांव कैंप कार्यालय में निकला सांप
हावेरी: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शिगगांव कैंप कार्यालय पहुंचे, वहां परिसर में सांप देखा गया।
09:06बीजेपी, कांग्रेस में कांटे की टक्कर
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के आनुसार 9 बजे तक 224 सीटों में से 21 सीटों के रुझान, भाजपा 8, कांग्रेस 12 और जेडीएस 1 सीट पर आगे
08:52भटकल सीट पर भाजपा आगे
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। भटकल सीट पर भाजपा आगे चल रही है। चामराजनगर सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। भटकल सीट पर भाजपा आगे चल रही है। चामराजनगर सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।
08:27फिर से पिता को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहूंगा: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे
एक बेटे के रूप में मैं निश्चित रूप से अपने पिता(सिद्धारमैया) को फिर से मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहूंगा। पिछली बार उनकी सरकार ने बहुत अच्छा शासन किया था, इस बार भी अगर वे CM बनते हैं तो भाजपा सरकार ने जो कुशासन दिया है वह उनके द्वारा ठीक किया जाएगा, इसलिए राज्य के हित में भी मुझे लगता है कि उन्हें मुख्यमंत्री बनना चाहिए: कांग्रेस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे और कांग्रेस नेता यतींद्र सिद्धारमैया
08:19अधिकारियों की मौजूदगी में खोला गया स्ट्रंग रूम का ताला
हसन: कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हुई। देखें वीडियो मतगणना केंद्र के स्ट्रांग रूम की है। कोलार: कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हुई। वीडियो कोलार में मतगणना केंद्र के स्ट्रांग रूम की है।
08:14जनता के फैसले के पहले भगवान के दरबार पहुंचे सीएम बोम्मई
कर्नाटक चुनाव के नतीजों से पहले मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।
08:08कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने जताया विश्वास, फिर से मिलेगी सत्ता
आज फैसला आने के पहले कर्नाटक के सीएम ने जीत पर भरोसा जताया। 'आज का दिन बड़ा है क्योंकि कर्नाटक की जनता अगले 5 साल का फैसला करेगी। मुझे विश्वास है कि लोगों ने भाजपा को वोट दिया है और मैं लोगों को बहुत शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने के लिए धन्यवाद देता हूं': कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, हुबली
08:00कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हुई। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव और जालंधर लोकसभा उपचुनाव की मतगणना भी शुरू हुई।
07:55कांग्रेस कार्यालय में पहले से ही जश्न शुरू
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय में ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाना शुरू कर दिया।
07:52कुछ देर में शुरू हो जाएगी वोटों की गिनती
कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए 10 मई को हुए मतदान की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। मतगणना के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।