facebookmetapixel
Advertisement
ईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेत

करिश्मा कपूर के बच्चे दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे, पिता संजय कपूर की करोड़ों की संपत्ति में मांगा हिस्सा

Advertisement

बच्चों का आरोप है कि वसीयत (जिस पर मार्च 2025 में हस्ताक्षर होने की बात कही गई है) उन्हें बाहर करने के लिए गढ़ी गई थी और संदिग्ध परिस्थितियों में यह जुलाई में सामने आई

Last Updated- September 09, 2025 | 10:15 PM IST
Karishma Kapoor

अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चे समायरा और कियान राज कपूर ने अपने दिवंगत पिता संजय कपूर की संपत्ति में हिस्सेदारी के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया है। संजय कपूर का इस साल की शुरुआत में लंदन में निधन हो गया था। वह सोना कॉमस्टार के मानद चेयरमैन थे। जून में लंदन में एक पोलो मैच खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से उनका देहांत हो गया था।

संजय कपूर की अभिनेत्री करिश्मा कपूर से शादी हुई थी और उन दोनों के बच्चों समायरा (20) और कियान राज (15) ने विरासत में हिस्सा मांगा है। साथ ही उन्होंने उस वसीयत को भी चुनौती दी है जिसमें कथित तौर पर सारी संपत्ति उनकी सौतेली मां प्रिया कपूर के नाम कर दी गई है। यह मुकदमा आरके फैमिली ट्रस्ट और सोना कॉमस्टार की प्रवर्तक संस्था ऑरियस इन्वेस्टमेंट्स के खिलाफ है जिसके पास 30,000 करोड़ रुपये की ऑटो कलपुर्जा कंपनी में 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की 28 फीसदी हिस्सेदारी है।

बच्चों का आरोप है कि वसीयत (जिस पर मार्च 2025 में हस्ताक्षर होने की बात कही गई है) उन्हें बाहर करने के लिए गढ़ी गई थी और संदिग्ध परिस्थितियों में यह जुलाई में सामने आई।

8 सितंबर को दायर इस मुकदमे में प्रिया, संजय से उनके नाबालिग बेटे, उनकी मां रानी कपूर और पारिवारिक मित्र श्रद्धा सूरी मारवाह, जो वसीयत की निष्पादक होने का दावा करती हैं, के नाम शामिल हैं। वादियों (समायरा और कियान राज) में से हरेक ने अपने पिता की संपत्ति में 5वां हिस्सा, अभिलेखों का अनिवार्य खुलासा और किसी भी तीसरे पक्ष के अधिकारों के सृजन या हस्तांतरण पर निषेधाज्ञा की मांग की है।

याचिका के अनुसार प्रिया ने शुरू में परिवार को बताया था कि कोई वसीयत नहीं है और संपत्ति ट्रस्ट के पास है। बाद में मारवाह ने वसीयत पेश की जिसका समर्थन प्रिया से जुड़े दो गवाहों ने किया। वादी पक्ष का तर्क है कि जून में संजय के अंतिम संस्कार से पहले ही ऑरियस ने प्रिया को 1 करोड़ रुपये प्रति माह के पैकेज पर प्रबंध निदेशक नियुक्त करने के लिए बोर्ड बैठक बुलाई थी और कथित गवाहों में से एक को इसके बाद निदेशक के रूप में शामिल कर लिया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जुलाई में संजय की मां रानी कपूर ने प्रिया को डायरेक्टर बनाए जाने पर आपत्ति जताई थी और उन पर दबाव का आरोप लगाया था। अगस्त में सोना कॉमस्टार की सालाना आम बैठक से पहले उन्होंने बोर्ड को पत्र लिखकर दावा किया था कि उन्हें बंद दरवाजों के पीछे दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया था।

Advertisement
First Published - September 9, 2025 | 10:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement