facebookmetapixel
Weather Update Today: 8 फरवरी की रात से बदलेगा मौसम का मिजाज, हिमालय में बारिश-बर्फबारी तयभारत-अमेरिका की तकनीकी दोस्ती, GPUs और डेटा सेंटर में बढ़ेगा व्यापारमहंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!

Kanpur Fire : कानपुर की सबसे बड़ी होजरी मार्केट में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक

Last Updated- March 31, 2023 | 12:02 PM IST
Kanpur hosiery market fire
PTI

देश की सबसे बड़ी होजरी बाजारों में शुमार कानपुर के हमराज कॉम्प्लेक्स में गुरुवार-शुक्रवार की रात भीषण आग लग गयी। आग में होजरी मार्केट में थोक की 1000 से ज्यादा दुकानें चपेट में आ गयी और सैकड़ों पूरी तरह से जलकर खाक हो गयी हैं। आग इतनी जबदस्त थी कि इस पर काबू पाने के लिए शुक्रवार तड़के सेना को बुलाना पड़ा। गुरुवार रात एक बजे लगी आग को छह घंटे बीतने के बाद भी बुझाया नहीं जा सका था।

आग लगने के समय लगभग पूरी बाजार बंद थी और दमकल के पहुंचने तक काफी देर हो चुकी है। अनुमान है कि होजरी मार्केट में लगी आग से करोड़ों का तैयार माल खाक हो गया है। ईद के त्योहार के मद्देनजर बाजार की लगभग सभी दुकानों में तैयार माल भरा हुआ था जिसके चलते नुकसान के और ज्यादा होने का अनुमान है। कानपुर की इस होजरी बाजार से पूरे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश व बिहार तक माल जाता है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर रात बारिश के बीच हमराज कॉम्प्लेक्स के पास बिजली के ट्रांसफार्मर से चिंगारी उठी और उसने एक दुकान को चपेट में ले लिया। देखते-देखते आग पूरे बाजार में फैल गयी और कुछ ही देर में तबाही मच गयी। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को आग लगने की जानकारी दी और एक घंटे के भीतर दमकल की गाड़ियां पहुंच गयीं। आग ने पड़ोस के ए आर कांप्लेक्स को भी चपेट में ले लिया हालांकि वहां ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।

कानपुर जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि दमकल की 35 गाड़ियां आग बुझाने में लगी है जबकि सुबह ही सेना को भी मदद के लिए बुला लिया गया है। पूरे इलाके को सील करते हुए पुलिस के 1000 से ज्यादा जवानों को लगा दिया गया है। आग से किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं है हालांकि कुछ लोग माल निकालने के प्रयास में झुलसे जरुर हैं। पड़ोस के ए आर कांप्लेक्स में बरामदे में सो रहा एक युवक लापता बताया जाता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में अग्निकांड को लेकर दुख जताते हुए घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड की टीमें युद्धस्तर पर लगी हुयी हैं और सभी अधिकारियों को मौके पर पहुंचने को कहा गया है।

First Published - March 31, 2023 | 11:49 AM IST

संबंधित पोस्ट