facebookmetapixel
Advertisement
अस्पताल खुद बनेंगे बीमाकर्ता, मरीजों के लिए हो सकती है राहत!एसटीटी में बदलाव, बाजार पर असर या अवसर? निवेशक जान लें ये बातें!डीपीडीपी अनुपालन की समयसीमा घटने से बढ़ेंगी तकनीकी चुनौतियां, Meta ने जताई चिंताStocks To Watch Today: UPL से लेकर RailTel तक, 23 फरवरी को इन शेयरों में दिखेगी हलचल; निवेशक रखें खास नजरसंप्रभुता, व्यावहारिकता और विकल्प: भारत के लिए जोखिम और समझदारी के बीच का संतुलनEditorial: ट्रंप के टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का ‘हथौड़ा’ और आगे की राहसुरक्षा के नाम पर अव्यवस्था और ‘चीनी’ रोबोडॉग का स्वदेशी दावा, AI इम्पैक्ट समिट पर उठे गंभीर सवालGDP Rebasing: नए आधार वर्ष से GDP की नई सीरीज तैयार, पर WPI को लेकर अर्थशास्त्रियों में मतभेदEnergy Growth: सरकारी तेल कंपनियों ने खोला खजाना, बीते 10 महीनों में खर्च किए ₹1.07 लाख करोड़US-India Trade: ट्रंप के पास हैं कई व्यापारिक हथियार, धारा 301 और 232 से बढ़ सकती है भारत की टेंशन

Kangana Ranaut Emergency: ब्रिटेन में कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ पर हंगामा, सिनेमाघरों में खालिस्तानी समर्थकों ने मचाया बवाल

Advertisement

‘इमरजेंसी’ की स्क्रीनिंग के दौरान खालिस्तानी समर्थकों ने दर्शकों को दी धमकी, कई सिनेमाघरों ने फिल्म हटाई

Last Updated- January 24, 2025 | 9:58 PM IST
Kangana Ranaut Emergency

ब्रिटेन में विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी के एक सांसद ने उत्तर-पश्चिम लंदन में उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की स्क्रीनिंग के दौरान ‘नकाबपोश खालिस्तानी आतंकवादियों’ द्वारा धमकी दिए जाने के मामले में गृह मंत्री से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।

बॉब ब्लैकमैन ने ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ (ब्रिटिश संसद के निचले सदन) को बताया कि ‘अत्यंत विवादास्पद’ फिल्म के प्रदर्शन को वोल्वरहैम्पटन, बर्मिंघम, स्लो, स्टेन्स और मैनचेस्टर में भी इसी प्रकार बाधित किया गया। इसके परिणामस्वरूप ‘व्यू और सिनेवर्ल्ड’ ने ब्रिटेन में अपने कई सिनेमाघरों से फिल्म को हटाने का निर्णय लिया है। व्यू और सिनेवर्ल्ड ब्रिटेन में कई सिनेमाघरों का संचालन करते हैं।

ब्लैकमैन ने संसद को बताया, ‘रविवार को मेरे कई मतदाताओं ने हैरो व्यू सिनेमा में ‘इमरजेंसी’ फिल्म देखने के लिए टिकट लिए थे। फिल्म के प्रदर्शन के लगभग 30 या 40 मिनट बाद, नकाबपोश खालिस्तानी आतंकवादी घुस आए, दर्शकों को धमकाया और फिल्म को जबरन बंद करवा दिया।’

उन्होंने कहा, ‘यह फिल्म बहुत विवादास्पद है और मैं इसकी गुणवत्ता या विषय-वस्तु पर कोई टिप्पणी नहीं कर रहा हूं, लेकिन मैं अपने और अन्य सदस्यों के मतदाताओं के इस फिल्म को देखने और इस पर निर्णय लेने के अधिकार का बचाव करता हूं। इसमें उस समय की कहानी है जब इंदिरा गांधी भारत की प्रधानमंत्री थीं।’

Advertisement
First Published - January 24, 2025 | 9:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement