facebookmetapixel
Advertisement
भारत-जापान का रक्षा सहयोग बढ़ेगा, समुद्री सुरक्षा से लेकर जहाजों के विकास तक साथमुफ्त कोचिंग से छोटे शहरों के छात्रों को फायदा, सरकारी नौकरियों में बढ़ सकती है प्रतिस्पर्धाउदारीकरण के 35 साल: आईटी से लेकर खुदरा क्षेत्र में कोलकाता की बदली तस्वीर, मगर आ​र्थिक चुनौतियां बनी रहींAI ने छोटे कारोबारों के लिए विज्ञापन आसान बनाया, 75% ने ग्रोथ में मदद मानीब्रिक्स सम्मेलन से पहले भारत-बांग्लादेश संबंधों पर संशय, पीएम रहमान के दौरे की संभावना कमझारखंड में सरकारी नियुक्तियां रद्द करने पर रोक, 15 सितंबर तक सरकार से जवाबसेंसेक्स में हेरफेर का खेल: कॉपटॉल और मानसी ने कैसे रचा पूरा जाल?रुपये में निर्यात भुगतान पर अब मिलेंगे FTP के प्रोत्साहन, सरकार ने बदले नियमसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, नई औद्योगिक संबंध संहिता में ‘उद्योग’ की अलग व्याख्यामेटा के AI कंटेंट मॉडरेशन पर सरकार की चिंता, पोस्ट हटाने से पहले मानव समीक्षा पर जोर

GIS से पहले ही आने लगे निवेश प्रस्ताव

Advertisement
Last Updated- January 03, 2023 | 8:27 PM IST
e commerce in india
Shutter Stock

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को मंत्रालय में तीन उद्योगपतियों से मुलाकात कर उन्हें मध्य प्रदेश में निवेश सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर उद्योगपतियों ने भी प्रदेश में अपनी निवेश योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मुलाकात करने वाले उद्योगपति थे- एलएनजे भीलवाड़ा समूह के सीएमडी रिजु झुनझुनवाला, बीबा फैशन प्राइवेट लिमिटेड के एमडी सिद्धार्थ बिंद्रा और टॉरेंट पॉवर लिमिटेड गुजरात के चेयरमैन् समीर मेहता।

मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों से कहा कि वे निश्चिंत होकर मध्य प्रदेश में निवेश करें, प्रदेश सरकार उनको हर स्तर पर भरपूर सुविधाएं मुहैया कराएगी। इस अवसर पर उन्होंने देश के अन्य उद्योगपतियों से भी प्रदेश में निवेश के लिए आह्वान किया। प्रदेश के इंदौर शहर में आगामी 11 और 12 जनवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट यानी GIS होने वाली है जहां देश-विदेश के तमाम बड़े निवेशकों के आने की उम्मीद है।

रिजु झुनझुनवला ने बताया कि प्रदेश में मेसर्स एचईजी लिमिटेड द्वारा 1,200 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा जिससे करीब 1,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं एक अन्य कंपनी मेसर्स आरएसडब्ल्यूएम लिमिटेड द्वारा टेक्सटाइल्स सेक्टर में कॉटन यार्न विनिर्माण की इकाई की स्थापना की जानी है जिस पर 800 करोड़ रूपये निवेश किया जाएगा। इससे लगभग 1,200 लोगों को रोजगार मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें: सिंगापुर के सहयोग से भोपाल में बन रहा ‘ग्लोबल स्किल पार्क’, सालाना 6 हजार लोगों को मिलेगी ट्रेनिंग

बीबा फैशन प्राइवेट लिमिटेड के एमडी सिद्धार्थ बिंद्रा ने बताया कि उनका समूह धार जिले मे गारमेंट इकाई की स्थापना करेगा। इस पर 117 करोड़ रूपए व्यय होंगे तथा इससे करीब 3,000 लोगों को रोजगार मिल सकेगा। टॉरेंट पावर लिमिटेड के चेयरमैन समीर मेहता ने बताया कि कंपनी द्वारा प्रदेश के छिंदवाड़ा एवं इंदौर जिले में दो यूनिट पंप स्टोरोज की स्थापना के लिए प्रस्तावित की गई है। करीब 7,500 करोड़ रुपये के इस प्रस्तावित निवेश से करीब 500 लोगों को रोजगार मिलेगा।  

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बिज़नेस स्टैंडर्ड के साथ बातचीत में कह चुके हैं कि प्रदेश सरकार टेक्सटाइल और गारमेंट जैसे रोजगारपरक क्षेत्रों की कंपनियों को निवेश में विशेष रियायतें प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली, पानी और जमीन की सहज उपलब्धता उसे निवेश के लिए आदर्श केंद्र बनाती है।

Advertisement
First Published - January 3, 2023 | 8:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement