facebookmetapixel
Advertisement
होर्मुज छोड़ अब इस रास्ते से तेल भेज रहा सऊदी अरब, क्या है पूरी रणनीति?चीन की अर्थव्यवस्था पर संकट के संकेत? सरकार ने तुरंत बदली स्ट्रैटेजीMP Farmer Protest: मप्र सरकार ने आंशिक रूप से मानी मांगें, किसानों का प्रदर्शन खत्मITR Filing Alert: अभी तक नहीं भरा ITR? अब 48 घंटे से भी कम बचा है समय, जानें ऑनलाइन फाइल करने का आसान तरीकाभारत की सबसे बड़ी दौलत पर सिर्फ 10 लोगों का कब्जा, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा1 अगस्त से फिलहाल नहीं बदलेंगे ई-वे बिल के नियम, GSTN ने जारी की नई एडवाइजरीअब किराना खरीदने से लेकर बिजली बिल भरने तक होगी कमाई! Google Pay-SBI Card का नया क्रेडिट कार्ड आयाXtranet Technologies IPO Listing: NSE पर 7% प्रीमियम के साथ हुई एंट्री, BSE पर भी निवेशकों को मिला लिस्टिंग गेनLohia Corp Listing: IPO निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! Lohia Corp की दमदार लिस्टिंग, पहले दिन ही ₹500 के ऊपरINDO-MIM Listing: BSE और NSE पर 44% प्रीमियम के साथ हुई दमदार एंट्री, पहले ही दिन शेयर ₹725 के पार

इंटर्न​शिप योजना में दी जाएगी ढील! भागीदारी बढ़ाने की कवायद

Advertisement

सूत्रों ने कहा कि इंटर्नशिप योजना को 2 दिसंबर से शुरू किया जाना था मगर इसके लिए उम्मीद के मुताबिक बड़ी संख्या में आवेदन नहीं आए।

Last Updated- December 02, 2024 | 10:30 PM IST
PM Internship Scheme

सरकार प्रधानमंत्री इंटर्न​शिप योजना में ज्यादा आवेदकों को आक​र्षित करने के लिए थोड़ा बदलाव कर सकती है। घटनाक्रम के जानकारों का कहना है कि इसके तहत आवेदकों की आयु सीमा बढ़ाई जा सकती है और ​शैक्ष​णिक योग्यता में ढील दी जा सकती है।

सूत्रों ने कहा कि इंटर्नशिप योजना को 2 दिसंबर से शुरू किया जाना था मगर इसके लिए उम्मीद के मुताबिक बड़ी संख्या में आवेदन नहीं आए। इसलिए सरकार इस मुद्दे के समाधान पर विचार कर रही है। लोक सभा में एक प्रश्न के जवाब में सरकार ने कहा कि कंपनी मामलों के मंत्रालय को कंपनियों में 1.27 लाख इंटर्न​शिप अवसरों के लिए 6.21 लाख आवेदन मिले हैं।

सूत्रों ने कहा कि कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय इस योजना के तहत पात्रता के लिए आयु वर्ग को मौजूदा 21 से 24 साल से बढ़ाकर 18 से 26 साल कर सकता है। इसके साथ ही शैक्ष​णिक योग्यता में भी ढील दी जा सकती है। इंटर्नशिप के लिए उम्मीदवारों की मौजूदा पात्रता मानदंड के अनुसार उन्हें हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल पास होना चाहिए। इसके अलावा उनके पास औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का प्रमाण पत्र होना चाहिए, किसी पॉलिटेक्निक संस्थान से डिप्लोमा अथवा स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

इस बाबत जानकारी के लिए कंपनी मामलों के मंत्रालय को भेजे गए ईमेल का खबर लिखे जाने तक कोई जवाब नहीं आया। सरकारी द्वारा नौकरियों को बढ़ावा दिए जाने की पहल के तहत इस योजना की घोषणा बजट 2024-25 में की गई थी। इसके तहत सरकार ने पांच साल के दौरान शीर्ष 500 कंपनियों में एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करने की घोषणा की थी। इंटर्न​शिप योजना को परीक्षण के आधार पर 3 अक्टूबर को शुरू किया गया था।

एक अन्य सूत्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा औपचारिक तौर पर इस योजना के उद्घाटन में देरी हुई लेकिन कई आवेदकों ने 2 दिसंबर को ही इस योजना के अनुसार इंटर्नशिप शुरू कर दी थी। मगा ऐसे प्र​शिक्षुओं की संख्या उपलब्ध नहीं है। इस योजना के तहत इंटर्नशिप के पूरे 12 महीनों के दौरान प्र​शिक्षुओं को 5,000 रुपये प्रति महीने वजीफा भी दिया जाएगा। इसमें सरकार 4,500 रुपये का योगदान करेगी जबकि कंपनी अपने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) कोष से 500 रुपये का योगदान करेगी।

पीएम इंटर्नशिप पायलट परियोजना के लिए जारी दिशानिर्देशों में एक निगरानी एवं संचालन समिति गठित करने का प्रावधान है। इस समिति में उद्योग प्रतिनि​धियों के साथ-साथ सभी हितधारक शामिल होंगे। समिति इस परियोजना के डिजाइन, कार्यान्वयन, संचालन एवं अन्य पहलुओं की देखरेख करेगी।

पायलट परियोजना के कार्यान्वयन के दौरान नतीजों पर नजर रखने और सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए एक निगरानी, ​​मूल्यांकन एवं शिक्षण ढांचा भी प्रदान किया गया है।

उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग के दौरान उन लोगों को बाहर कर दिया जाएग जो आवेदन के लिए पात्र नहीं हैं। इनमें चार्टर्ड अकाउंटेंट, सर्टिफाइड मैनेजमेंट अकाउंटेंट, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) अथवा भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) से डिग्री प्राप्त उम्मीदवार शामिल हैं। अगर आवेदक के परिवार के किसी सदस्य की आय वित्त वर्ष 2023-24 में 8 लाख रुपये से अधिक है अथवा वह सरकारी कर्मचारी है तो उसे पात्र नहीं माना जाएगा।

Advertisement
First Published - December 2, 2024 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement