facebookmetapixel
सरकार ने नोटिफाई किए डिजिटल निजी डेटा संरक्षण नियम, कंपनियों को मिली 18 महीने की डेडलाइनबिहार विधानसभा चुनाव 2025: NDA 200 के पार, महागठबंधन की करारी हारबिहार की करारी हार से राजद-कांग्रेस के समक्ष अस्तित्व का संकट, मोदी बोले- पार्टी अब टूट की ओरबिहार में NDA की प्रचंड जीत से बैकफुट पर विपक्ष, चुनाव आयोग पर उठाए सवालNDA की जीत में पासवान, मांझी गठबंधन ने बढ़ाई वोट हिस्सेदारी: 10 बिंदुओं में बिहार चुनाव नतीजों के निष्कर्षबिहार में बंपर जीत के बाद बोले PM मोदी: पश्चिम बंगाल से भी ‘जंगलराज’ को उखाड़ फेंकेंगेबिहार में नीतीश–मोदी फैक्टर की धमक: भाजपा की राजनीतिक महत्त्वाकांक्षा की राह में अब नहीं कोई बाधाबिहार चुनाव 2025: जदयू और भाजपा ने बढ़ाई वोट हिस्सेदारी, AIMIM को झटकाNDA के वादे और वित्तीय सीमाएं: ‘विकसित बिहार’ का सपना कितना संभव?सेबी 17 दिसंबर की बैठक में करेगा हितों के टकराव और खुलासा नियमों की सिफारिशों पर विचार

2022 में ट्रैफिक रूल्स के उल्लंघन पर काटे गए 4.73 करोड़ लोगों के चालान, 2021 से भी ज्यादा

Last Updated- April 05, 2023 | 7:06 PM IST
Delhi Traffic Police

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि 2022 में देश भर में यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर 7,563.60 करोड़ रुपये के 4.73 करोड़ से अधिक चालान जारी किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि 2021 में देश भर में यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर 5,318.70 करोड़ रुपये के 4.21 करोड़ से अधिक चालान काटे गए। उन्होंने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी।

गडकरी ने कहा कि 2022 में चालान जारी करने से 2,874.41 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित हुआ जबकि 4,654.26 करोड़ रुपये की राशि बकाया थी। यातायात नियमों को सख्त बनाने और उल्लंघन करने पर कठोर दंड के लिए संसद ने अगस्त 2019 में मोटर वाहन (संशोधन) विधेयक, 2019 पारित किया था।

गडकरी ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि 31 मार्च, 2023 तक देश में 6.11 करोड़ से अधिक पंजीकृत वाहन 15 वर्ष या उससे अधिक पुराने हैं।

First Published - April 5, 2023 | 7:06 PM IST

संबंधित पोस्ट