facebookmetapixel
Advertisement
14 साल पुराने मामले में दवा कंपनियों को CCI की क्लीन चिट, प्रतिस्पर्धा उल्लंघन के आरोप खारिजपश्चिम एशिया संकट का असर, देश के बड़े शहरों में घरों की बिक्री 6% घटीMaruti Suzuki ने 5 स्टार्टअप्स से मिलाया हाथ, EV बैटरी रीसाइक्लिंग और AI समाधानों पर फोकस 2030 तक 10 GW क्षमता का लक्ष्य, पंप स्टोरेज और हाइब्रिड एनर्जी पर हिंदुजा रिन्यूएबल्स का बड़ा दांव Iveco अधिग्रहण के साथ दुनिया की टॉप-4 CV कंपनियों में शामिल होने का टाटा मोटर्स का लक्ष्यDelhi EV Policy 2.0: पेट्रोल-डीजल वाहनों पर चरणबद्ध रोक; ऑटो कंपनियां चिंतितRBI के सख्त लोन नियमों से ब्रोकरों में खलबली, राहत के लिए वित्त मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडलApple ने CCI पर लगाया बड़ा आरोप, कहा: जांच में खुद रिसर्च करने के बजाय विरोधियों के दावे किए कॉपी-पेस्टपश्चिम एशिया संकट के बाद खुली सरकार की आंख, अब 40 दिनों की तेल खपत का स्टॉक रखने की तैयारी में भारतविदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में प्रधानमंत्री मोदी, मंगलवार को केंद्रीय सचिवों के साथ करेंगे बड़ी बैठक

नवंबर में भी गर्मी का होगा अहसास: IMD

Advertisement

नवंबर में देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान, सर्दियों का पूर्वानुमान दिसंबर से

Last Updated- November 01, 2024 | 10:33 PM IST
IMD

भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को कहा है कि नवंबर में उत्तर पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर देश के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है। हालांकि इसने आगामी शीतकालीन मौसम के बारे में कुछ भी संकेत नहीं दिए हैं।

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने शुक्रवार को कहा, ‘हम (आईएमडी) देश में सर्दी के मौसम की शुरुआत पर कोई पूर्वानुमान नहीं देते हैं और हम नवंबर को सर्दी का सीजन नहीं मानते हैं।’ उन्होंने कहा कि आमतौर पर दिसंबर से फरवरी वैसे महीने होते हैं जिन्हें आईएमडी शीतकालीन महीने मानता है जिसके लिए बाद में पूर्वानुमान दिए जाएंगे।

हालांकि महापात्रा ने कहा कि इस महीने के पहले पखवाड़े के दौरान उत्तरी-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा क्योंकि इन हिस्सों में सामान्य से कम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान के बारे में कहा कि पूर्वोत्तर और पूर्व-मध्य भारत और उत्तर पश्चिम और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान रहने की संभावना है।

पश्चिम-मध्य भारत और उत्तर-पश्चिम भारत तथा उत्तर प्रायद्वीपीय भारत के आसपास के क्षेत्रों में सामान्य से कम अधिकतम तापमान रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अलनीनो के मुद्दे पर कहा कि फिलहाल भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में तटस्थ अलनीनो दक्षिणी दोलन (ईएनएसओ) की स्थिति है और हिंद महासागर में तटस्थ आईओडी (इंडियन ओशन डाइपोल) की स्थिति है।

मौसम विभाग ने कहा, ‘ताजा वैश्विक मॉडल पूर्वानुमान यह संकेत देते हैं कि नवंबर-दिसंबर के महीने के दौरान ला-नीना के आसार बन सकते हैं और अगले कई महीने के दौरान हिंद महासागर में तटस्थ आईओडी की स्थिति बनने की संभावना बनेगी।’

नवंबर 2024 के लिए बारिश के पूर्वानुमान पर आईएमडी का कहना है कि दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में पांच मौसम विभाग उपखंडों (तमिलनाडु, पुद्दुच्चेरी, कराईक्कल, तटीय आंध्र प्रदेश और यानम, रायलसीमा, केरल और माहे तथा कनार्टक के दक्षिण सुदूर इलाके) में बारिश सामान्य औसत से अधिक (दीर्घावधि औसत (एलपीए) का 123 फीसदी) रहने की संभावना है।

देश में कुल मासिक वर्षा सामान्य (77-123 फीसदी एलपीए) रहने की संभावना है। इसने कहा, ‘देश के उत्तर-पश्चिमी इलाके और मध्य भारत के कुछ हिस्से को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्से में सामान्य और सामान्य से अधिक बारिश होगी। उत्तर-पश्चिमी इलाके और मध्य भारत में नवंबर महीने के दौरान सामान्य से कम बारिश की संभावना है।’ मौसम विभाग ने कहा कि देश में 1901 के बाद से अक्टूबर में औसत न्यूनतम तापमान सबसे अधिक रहा।

Advertisement
First Published - November 1, 2024 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement