facebookmetapixel
सोना खरीदने का सही समय? UBS बोला- 6,200 डॉलर तक जा सकता है भावSoybean meal import: सोया उद्योग की सरकार से जीएम सोया खली आयात की अनुमति न देने की अपीलAIF के लिए नियम आसान करेगा SEBI, एग्जिट और लिक्विडेशन पर नया प्रस्तावभारत में हायर एजुकेशन में बूम से रियल एस्टेट को मिलेगा दम, अगले एक दशक में होगा 100 अरब डॉलर का निवेश!विश्व की चुनौतियों का समाधान बन रहा भारत, पीएम मोदी बोले- विकास की नई ऊंचाई छू रहा देशBharti Airtel Q3FY26 Results: मुनाफा 55% घटकर ₹6,631 करोड़, Arpu बढ़कर ₹259 पर आयाविदेश मंत्रालय का खंडन: NSA अजीत डोभाल नहीं गए अमेरिका… रुबियो से नहीं हुई कोई मुलाकातSIF में 360 ONE MF की एंट्री, DynaSIF Equity Long-Short Fund लॉन्च; किसके लिए सही निवेश?Suzlon Q3 Results: ₹445 करोड़ का मुनाफा, कमाई बढ़कर ₹4228 करोड़; फिर भी शेयर ने क्यों लगाया 4% का गोता ?भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी, मिड-मार्च तक औपचारिक समझौते का लक्ष्य: पीयूष गोयल

Hathras Stampede: राहुल गांधी अलीगढ़ पहुंचे, हाथरस में भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजन से की मुलाकात

कांग्रेस नेता सुबह करीब 7.15 बजे अलीगढ़ के पिलखना गांव पहुंचे। इसके बाद राहुल गांधी हाथरस के विभव नगर इलाके में पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे।

Last Updated- July 05, 2024 | 9:58 AM IST
Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजन से शुक्रवार सुबह यहां मुलाकात की। पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी। राहुल गांधी सुबह दिल्ली से सड़क मार्ग से हाथरस के लिए रवाना हुए।

उनके साथ कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष अजय राय, पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रभारी अविनाश पांडे, पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और अन्य पदाधिकारी भी हैं।

राहुल गांधी सुबह करीब 7:15 बजे अलीगढ़ के पिलखना गांव पहुंचे। वह हाथरस के विभव नगर इलाके में पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे।

पुलिस के अनुसार, दो जुलाई को भगदड़ की घटना में जान गंवाने वाले 121 लोगों में से 17 अलीगढ़ से थे और 19 लोग हाथरस से थे। राय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘राहुल सुबह करीब पांच बजकर 10 मिनट पर दिल्ली से हाथरस के लिए रवाना हुए थे।’’

उन्होंने कांग्रेस नेता के दिन भर के कार्यक्रम का ब्योरा साझा करते हुए कहा, ‘‘राहुल गांधी अलीगढ़ के पिलखना में हाथरस कांड के पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह हाथरस के नवीपुर खुर्द के पास ग्रीन पार्क और विभव नगर में पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे।’’

जब एक मृतक के परिवार के सदस्य मोनू से संवाददाताओं ने पूछा कि राहुल गांधी ने उनसे क्या बातचीत की, उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी ने हमसे पूछा कि यह घटना कैसे हुई? आपके परिवार के कितने लोग मारे गए हैं? उन्होंने यह भी कहा कि वह (हमारी) मदद करने की पूरी कोशिश करेंगे, और सरकार से बात करेंगे क्योंकि उनकी पार्टी (कांग्रेस) सत्ता में नहीं है।’’

अपनी भाभी को खोने वाली एक अन्य महिला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राहुल गांधी ने हमसे कहा कि (कांग्रेस) पार्टी हमारी मदद करेगी, और हमें मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने हमसे यह भी पूछा कि यह घटना कैसे हुई।’’

बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने हाथरस में हुई भगदड़ की घटना की जांच के लिए उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया, जो इस संभावना की भी जांच कर रहा है कि धार्मिक सभा में मची भगदड़ के पीछे कोई साजिश तो नहीं थी। इस घटना में 121 लोगों की मौत हो गई।

First Published - July 5, 2024 | 9:57 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट