facebookmetapixel
Advertisement
Business Standard Manthan – 2026 | Day 2- Hall 2Business Standard Manthan – 2026 | Day 2- Hall 1Stock Market Update: शेयर बाजार में जोरदार उछाल! सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी ने छुआ 25,550 का स्तरWeather Update Today: IMD ने जारी किया नया मौसम अपडेट, जानिए कहां बरसेंगे बादल और कहां होगी बर्फबारी!Stocks To Watch Today: सरकारी बिक्री से लेकर बड़े ऑर्डर तक, 25 फरवरी को इन शेयरों में दिख सकता है तेज मूवमेंटBS Manthan 2026: ITC प्रमुख संजीव पुरी ने कहा- आयकर और GST में कटौती से बढ़ी बाजार में खपतBS Manthan 2026: टेलीकॉम उपकरणों के लिए डिक्सन की नजर मध्य प्रदेश परVision 2047: प्रो. एस. महेंद्र देव ने ‘मंथन’ में बताया विकसित भारत का रास्ता; विकास, समावेश और स्थिरता पर जोरBS Manthan में सुमन बेरी ने कहा: उत्पादकता में चीन से काफी पीछे है भारत, पूंजी बढ़ाने की है सख्त जरूरतBS Manthan में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान: खाद सब्सिडी सीधे किसानों को देने पर चर्चा हो

Delhi Pollution: वायु संकट के बीच गोपाल राय का बयान, जल्द लागू हो सकते हैं घर से काम और ऑड-ईवन नियम

Advertisement

गोपाल राय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों सहित लोगों को सांस लेने में परे‍शानी हो रही है और हमें इस स्थिति पर बहुत अफसोस है।’’

Last Updated- November 19, 2024 | 2:59 PM IST
Gopal Rai addresses media
Gopal Rai addresses media amid Delhi pollution crisis.

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को कहा कि राजधानी में बिगड़ती वायु गुणवत्ता से निपटने के लिए घर से काम करने और सम-विषम (ऑड-ईवन) जैसे उपायों को लागू करने के लिए जल्द ही फैसला किया जाएगा।

गोपाल राय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों सहित लोगों को सांस लेने में परे‍शानी हो रही है और हमें इस स्थिति पर बहुत अफसोस है।’’

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार से ही वायु गुणवत्ता ‘‘बेहद खराब’’ श्रेणी में बनी हुई है तथा एक्यूआई भी लगातार 450 से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। घर से काम करने के उपायों को लागू करने की संभावना पर राय ने कहा, ‘‘हम जल्द ही इस पर निर्णय लेंगे।’’ मंत्री ने कहा कि सरकार ने दिल्ली में पहले ही चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (ग्रैप) के चौथे चरण को लागू कर दिया है और इसके तहत वाहनों पर अहम प्रतिबंध लगा दिए हैं।

यह भी पढ़ें: Delhi AQI Today: दिल्ली में सांसों पर संकट! AQI गंभीर, स्कूल-कॉलेज बंद; सेहत को लेकर अलर्ट जारी

उन्होंने कहा, ‘‘हम इन उपायों के प्रभाव का विश्लेषण कर रहे हैं। यदि विश्लेषण में सकारात्मक परिणाम मिलते हैं तो हम उसके अनुसार आगे का निर्णय लेंगे।’’

राय ने वर्तमान स्थिति को चिकित्सीय आपातकाल करार देते हुए सभी लोगों द्वारा कार्रवाई करने की जरुरत पर जोर देते हुए कहा, ‘‘यह चिकित्सीय आपातकाल का समय है और हम सभी को इस स्थिति से निपटने के लिए मिलकर काम करने की आवश्यकता है।’’

Advertisement
First Published - November 19, 2024 | 2:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement