facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी निवेशकों का बदला रुख, सितंबर के पहले हफ्ते में शेयर बाजार से निकाले ₹7,443 करोड़PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें संभावित तारीख, पात्रता और e-KYC की पूरी जानकारीदेश भर में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारीपश्चिम एशिया में जंग फिर तेज: अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी जहाजों को बनाया निशाना, ईरान ने भी दी चेतावनी4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौका

Gauri Khan को नहीं मिला ED का नोटिस, सामने आई सच्चाई

Advertisement

गौरी खान को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें दावा किया गया था कि ईडी उनके खिलाफ नोटिस जारी करने के लिए अनुमति लेने का इंतजार कर रही है।

Last Updated- December 20, 2023 | 11:51 AM IST
Gauri Khan
Gauri Khan (File Pic)

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की पत्नी Gauri Khan को ईडी से नोटिस मिलने की खबरें सामने आ रही थीं। उन पर आरोप लगाया जा रहा था कि उन्होंने एक रियल एस्टेट कंपनी को एंडोर्स किया, जो कि 30 करोड़ रुपये हड़पने के मामले में शामिल है। हालांकि, प्रवर्तन निदेशालय यानी ED (enforcement directorate) ने इस खबर को फेक बताया।

ED ने न्यूज रिपोर्ट को बताया गलत

न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने गौरी खान को भेजे गए नोटिस की खबर को गलत बताया। साथ ही कहा कि उनके खिलाफ कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है, ना ही कोई कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।

जानें क्या है पूरा मामला –

गौरी खान को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें दावा किया गया था कि ईडी उनके खिलाफ नोटिस जारी करने के लिए अनुमति लेने का इंतजार कर रही है। परमिशन मिलने के बाद ही ED गौरी से पूछताछ करेगी।

न्यूज रिपोर्ट में कहा गया था कि ED गौरी से पूछताछ करेगा कि Tulsiani Group ने गौरी को ब्रांड एंबेसडर बनाने के लिए कितना भुगतान किया है। यह पैसे कैसे उनको दिए गए।

क्यों जुड़ा Gauri Khan का नाम इस केस में?

मुंबई के रहने वाले किरीट जसवंत शाह ने गौरी खार के खिलाफ आरोप लगाया था कि उन्होंने Tulsiani Group द्वारा सुशांत गोल्फ सिटी में बनाए गए अपर्टमेंट में फ्लैट खरीदा था, जिसका ऐड गौरी ने किया था। शाह ने बताया कि साल 2015 में उन्होंने 85 लाख रुपये का कंपनी को भुगतान किया था, लेकिन उन्हें न तो फ्लैट दिया गया और न ही उनका पैसा वापस लौटाया गया।

इसी कारण से जसवंत शाह ने तुलसियानी ग्रुप के निदेशक अनिल कुमार तुलसियानी, महेश तुलसियानी और गौरी खान के खिलाफ कुछ दिन पहले मुकदमा दर्ज किया।

जसवंत शाह ने कहा था कि उन्होंने गौरी के नाम पर विश्वास करते हुए इस प्रोजेक्ट में पैसा लगाया था। लेकिन उनके साथ कंपनी ने धोखा किया। इसी वजह से गौरी खान का नाम इस केस में शामिल होने की खबरें सामने आई हैं।

Advertisement
First Published - December 20, 2023 | 11:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement