facebookmetapixel
Advertisement
Q1 में भारत डायनामिक्स का धमाकेदार प्रदर्शन! मुनाफा 6 गुना बढ़ा, आय में भी 131% की ग्रोथनतीजों के बाद चुनिंदा IT शेयरों में निवेश का मौका! ब्रोकरेज बुलिश, कहा- मिडकैप रह सकते हैं आगेसस्ता प्रीमियम देख ले लिया हेल्थ इंश्योरेंस, लेकिन ‘को-पे’ और ‘डिडक्टिबल’ बिगाड़ सकता है बजट; समझें पूरा गणितEPFO Update: ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जान लें ये 4 बड़े अपडेट, सरकार ने डेडलाइन पर क्या कहा?MSCI India Rejig: Groww, Lenskart समेत 4 शेयरों की एंट्री, Small Cap में 19 बाहरविदेशी फंड्स के लिए बदल रहे टैक्स नियम, क्या भारत बनेगा दुनिया का नया ग्लोबल फंड मैनेजमेंट हब?NRI भी बना सकते हैं NPS से रिटायरमेंट फंड; जानिए कितना पैसा लगाएं, कहां निवेश होगा और कब निकाल सकेंगेनिवेश का मौका! मिल सकता है 40% से ज्यादा का रिटर्न, जानें ब्रोकरेजेज की टॉप 5 पिक्समधु नायर बने बड़ौदा बीएनपी परिबा एएमसी के नए CEO, अगले दौर के ग्रोथ पर होगा फोकसटाटा संस की कमान के लिए खींचतान जारी, परिवार के सदस्य और बड़े अधिकारी लिस्ट में

महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास पर हो ध्यानः मुंडा

Advertisement
Last Updated- January 10, 2023 | 11:14 PM IST
Lek Ladki Yojana: Lek Ladki Yojana to make girls millionaires implemented in Maharashtra
BS

आदिवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने वित्तीय समावेशन के भारत के जी-20 विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि यह वक्त है कि विश्व महिलाओं के विकास और महिला के नेतृत्व में विकास पर ध्यान दे।

कोलकाता में आयोजित वित्तीय समावेशन के लिए वैश्विक भागीदारी (जीपीएफआई) की बैठक के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए मुंडा ने इस सिलसिले में नीतिगत पहल का ब्योरा दिया। इसमें गिरवीं मुक्त कर्ज दिया जाना, एकल खिड़की मंजूरी, अनुपालन और कागजी कार्रवाई सरल बनाना, नवोन्मेषी वित्तपोषण, महिलाओं को वित्तपोषण के लिए बैंकों से अनिवार्य फंडिंग शामिल है।

उन्होंने कहा, ‘इसमें लैंगिक आधार पर वेतन में भेदभाव दूर करने की कोशिश के साथ महिला उद्यमियों व महिलाओं के नेतृत्व के विकास की कवायद भी शामिल होना चाहिए।’ उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा स्थापित और उनके नेतृत्व वाले स्टार्टअप को बढ़ावा देने की कवायद करने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: भारत को अगुआ बनाने के लिए शामिल हों प्रवासी भारतीय

साथ ही कहा कि वित्तीय समावेशन को महिलाओं की आत्मनिर्भरता और उनके वित्तीय व आर्थिक सशक्तीकरण के माध्यम के रूप में इस्तेमाल किया जाना चाहिए। मुंडा ने कहा कि समग्र विकास के लिए पारिस्थितिकीय संतुलन की जरूरत है।

Advertisement
First Published - January 10, 2023 | 11:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement