facebookmetapixel
Advertisement
चंद्रशेखरन के बाद टीसीएस के सामने नेतृत्व की नई चुनौती, टाटा समूह के साथ तालमेल पर भी नजरउदारीकरण के 35 साल: ‘एशिया के डेट्रॉइट’ से चेन्नई ने कैसे तय किया दुनिया के ऑटो हब तक का सफरअटकी चंद्रशेखरन के वारिस की तलाश, उत्तराधिकारी चुनने वाली चयन समिति गठित करने में लगेगा वक्त; AGM पर भी संशयभारत के एयर मोबिलिटी बाजार में उतरने की तैयारी, 2029 से ईवीटीओएल उड़ाने की स्काईड्राइव की योजनाMMDR विधेयक पर कुछ राज्यों को एतराज, खनन मंत्री बोले- प्रमुख खनिजों तक सीमित रहेंगे प्रावधानएयरटेल के ग्राहकों को महंगे प्लान में शिफ्ट करने से Vi को मिल सकता है मौका, बढ़ेगी कमाईस्मॉलकैप-मिडकैप फंड्स में फिर बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी, हर 3 इक्विटी फोलियो में 1 इनकाआरबीआई के नए नियमों से कर्ज दरों में बदलाव होगा तेज, बैंकों के स्प्रेड पर भी पड़ेगा असरQ1 Results: ABREL का घाटा बढ़ा, IGL का मुनाफा 44% घटा; LG Electronics का लाभ 27% बढ़ाभारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की तैयारी, नीति आयोग ने औद्योगिक पार्क और क्लस्टर का दिया सुझाव

TCS: सोर्स पर टैक्स कलेक्शन से कुछ को छूट संभव

Advertisement

इसके अलावा शिक्षा से संबंधित अतिरिक्त खर्च को भी टीसीएस की नई दर से मुक्ति मिल सकती है।

Last Updated- June 13, 2023 | 11:45 PM IST
Swiggy Credit Cards: What are cashback credit cards? Which are the best? How to choose?

सरकार स्रोत पर कर संग्रह (TCS) के नियमों में कुछ बदलाव कर सकती है। हो सकता है कि विदेश में इलाज कराने वाले व्यक्ति के साथ गए तीमारदार के खर्च पर नई दर से टीसीएस नहीं वसूला जाए। इसके अलावा शिक्षा से संबंधित अतिरिक्त खर्च को भी टीसीएस की नई दर से मुक्ति मिल सकती है।

मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि इस बारे में अधिसूचना इसी महीने जारी हो सकती है। उनके अनुसार यह भी स्पष्ट किया जा सकता है कि कारोबारी यात्रा के दौरान क्रेडिट एवं डेबिट कार्ड से होने वाले खर्च किस श्रेणी में रखे जाएंगे और उन पर टीसीएस लगेगा या नहीं।

वित्त वर्ष 2023 के बजट में उदार संप्रेषण योजना (एलआरएस) के तहत विदेश में होने वाले कुछ खास प्रकार के खर्च या लेनदेन पर टीसीएस की दर 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दी गई। नई दर 1 जुलाई से लागू हो जाएंगी। शिक्षा एवं चिकित्सा से संबंधित यात्रा एवं इस दौरान आने वाले 7 लाख रुपये से अधिक खर्च पर अभी तक 5 प्रतिशत टीसीएस लगता रहा है।

एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि सरकार ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा एवं इलाज पर होने वाले खर्चों पर टीसीएस की दर कम ही रहेगी मगर ऐसे उद्देश्यों से जुड़े अतिरिक्त खर्च में क्या-क्या शामिल होगा, इसके लिए विस्तार से नियम-कायदे की जरूरत होगी।

Advertisement
First Published - June 13, 2023 | 11:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement