facebookmetapixel
Advertisement
अब पैकेट बंद खाने पर रहेगी चीनी, नमक और वसा के मात्रा की चेतावनी, SC ने FSSAI को लगाई कड़ी फटकारबारामती हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन: 14 चार्टर विमान कंपनियों का शुरू हुआ ‘स्पेशल सेफ्टी ऑडिट’लोक सभा में थमा एक हफ्ते का गतिरोध, अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष ने दिया नोटिसमहत्वपूर्ण खनिजों को लेकर नीति आयोग की केंद्र को बड़ी चेतावनी, कहा: पर्यावरण की कीमत पर न हो माइनिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय कृषि उत्पादों की मचेगी धूम! 46 अरब डॉलर के मार्केट में मिलेगी ‘ड्यूटी-फ्री एंट्री’CBSE का बड़ा फैसला: अब कंप्यूटर पर जांची जाएंगी 12वीं की कॉपियां, OSM सिस्टम होगा लागूसियासी जंग का बमगोला बना तिरुपति का लड्डू, TDP और YSRCP में सियासी जंगब्रांड की दुनिया में स्मृति मंधाना का जलवा: पुरुषों के दबदबे वाले विज्ञापन बाजार में लिख रहीं नई इबादतभारत-अमेरिका ट्रेड डील में डिजिटल व्यापार नियमों पर बातचीत का वादा, शुल्क मुक्त ई-ट्रांसमिशन पर होगी बात!IPO, QIP और राइट्स इश्यू से जुटाई रकम पर सेबी की नजर, नियम होंगे सख्त

किसानों पर पड़ रही दोहरी मार ! गर्मी जल्दी ही शुरू होने के बाद अब बारिश ने बढ़ाई चिंता

Advertisement
Last Updated- March 08, 2023 | 12:21 PM IST
कृषि क्षेत्र में तौर-तरीके बदलने की आवश्यकता, Rethink the way we grow food

मध्य और पश्चिमी भारत में बीते कुछ दिनों के दौरान तेज हवाओं, ओलों के साथ बारिश होने से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। इस क्षेत्र के किसान गर्मी जल्दी ही शुरू हो जाने के कारण पहले ही समस्याओं से जूझ रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश के कुछ जिलों और गुजरात के सौराष्ट्र व कच्छ क्षेत्र में खड़ी फसल को ओले से नुकसान पहुंचा है। सरकारी अधिकारियों के समुचित सर्वेक्षण के बाद ही नुकसान का सटीक आकलन हो पाएगा। यदि आने वाले दिनों में बारिश और तेज हवाएं जारी रहीं तो खेत में खड़ी फसल को अधिक नुकसान पहुंच सकता है।

किसानों ने कहा कि गुजरात में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण जीरा, अरंडी और धनिये की फसल को नुकसान पहुंचा है। हालांकि मध्य प्रदेश के मंदसौर, नीमच, राजगढ़ और सीहोर में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है। इन क्षेत्रों में अगले 8-10 दिनों में फसल काटी जानी है।

मध्य प्रदेश के किसानों के समूह किसान स्वराज संगठन के संस्थापक भगवान मीणा ने कहा, ‘इस समय बारिश और तेज हवाओं के कारण गेहूं की फसल को नुकसान पहुंच सकता है और इसके रंग पर भी असर पड़ेगा।’

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीती रात ट्वीट किया कि किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। राज्य सरकार नुकसान का समुचित आकलन करवाने के लिए तैयार है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि बेमौसमी बारिश के कारण राज्य के पांच जिलों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है। शिंदे ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसानों को हुए नुकसान का आकलन या पंचनामा करें। महाराष्ट्र के प्रभावित जिलों में ठाणे, पालघर सहित वाशिम, नाशिक और औरंगाबाद के कई हिस्से हैं।

समीपवर्ती गुजरात के किसानों के मुताबिक बेमौसम की बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण उत्तरी गुजरात सहित सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्रों में जीरा, अरंडी और धनिये की फसल प्रभावित हुई है। कच्छ क्षेत्र के जितेंद्र अहीर ने कहा, ‘जीरा, अजवाइन और सरसों की खड़ी फसल प्रभावित हुई है।’ मौसम विशेषज्ञों के अनुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि का क्षेत्र और तीव्रता घट सकती है।

भारत के मौसम विभाग ने मंगलवार को जारी मौसम की रिपोर्ट में कहा कि मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में अगले 24 घंटे में तेज हवाएं और ओलावृष्टि होने का अनुमान है। उत्तरी ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानों और झारखंड में 9-10 मार्च को तेज हवाएं और ओलावृष्टि होने का अनुमान है।

मौसम में बदलाव के कारण अगले दो दिनों के दौरान मध्य भारत और महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। लिहाजा इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

Advertisement
First Published - March 8, 2023 | 12:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement