facebookmetapixel
Advertisement
Stocks to Watch Today: IREDA से लेकर RIL और Infosys तक, शुक्रवार को इन 10 स्टॉक्स में रखें नजरअगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटाया

दिल्ली में पटाखों के साथ मनेगी दीवाली, सुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की सीमित बिक्री और उपयोग की दी मंजूरी

Advertisement

अदालत ने कहा कि नीरी (नैशनल इनयरनमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट) द्वारा अनुमोदित हरित पटाखे 18 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक बेचे जा सकेंगे

Last Updated- October 15, 2025 | 11:09 PM IST
Green crackers

दिल्ली के लोग इस बार पटाखों के साथ दीवाली का त्योहार मना सकेंगे। उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर लगे अपने पूर्ण प्रतिबंध में ढील देते हुए दीवाली से पहले प्रमाणित हरित पटाखों के सीमित उपयोग की अनुमति दे दी। अदालत ने कहा कि नीरी (नैशनल इनयरनमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट) द्वारा अनुमोदित हरित पटाखे 18 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक बेचे जा सकेंगे।

जिला प्रशासन पटाखों की बिक्री के लिए स्थान तय करेंगे और यहां केवल लाइसेंस प्राप्त विक्रेता ही काम कर पाएंगे। अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि बेचे जाने वाले प्रत्येक उत्पाद की क्षमता के बारे में पता लगाने के लिए उस पर एक क्यूआर कोड अवश्य लगाना होगा। इसके अलावा पटाखे जलाने का समय भी निर्धारित कर दिया गया है।

इसके अनुसार दीवाली के दिन और उससे एक दिन पहले सुबह 6 से 7 बजे और रात 8 से 10 बजे के बीच ही पटाखे जलाने की अनुमति अदालत ने दी है। सर्वोच्च अदालत ने निर्देश दिया है कि केवल नीरी द्वारा अनुमोदित और पीईएसओ (पेट्रोलियम ऐंड एक्सप्लोसिव्स सेफ्टी ऑर्गनाइजेशन) के माध्यम से लाइसेंस प्राप्त पटाखों की ही अनुमति होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और उनके पटाखे व अन्य सामग्री का स्टॉक जब्त कर लिया जाएगा। पीठ ने यह भी कहा कि बेरियम या किसी अन्य गैर-हरित पटाखों पर प्रतिबंध जारी रहेगा।

Advertisement
First Published - October 15, 2025 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement