facebookmetapixel
2025 में भारत के चाय निर्यात ने बनाया नया रिकॉर्ड, ऑल-टाइम हाई पर पहुंचाSBI ने बनाया 52-वीक हाई, Q3 नतीजों के बाद जबरदस्त छलांग, ब्रोकरेज बोले- खरीदोGold, Silver Price Today: सोने में ₹549 की मजबूती के साथ शुरू हुआ कारोबार, चांदी ₹9752 उछलीAI टैलेंट में अमेरिका के बाद भारत नंबर-2, Oracle के VP ने गिनाए आंकड़ेमियाद बढ़ने से विदेशी आय और देर से रिटर्न भरने वालों को लाभविदेशी निवेशक भारत से क्यों दूरी बना रहे हैं? UBS के इंडिया हेड ने बतायाIndia-US Trade: अमेरिका से तेल खरीदेगा भारत? जश्न के पीछे छिपी है महंगी सच्चाईआय छिपाने पर माफी अब संभव, लेकिन टैक्स डिमांड और कानूनी स्थिति देखकर ही करें फैसलाStocks to Watch today: Airtel, Kalyan Jewellers, IREDA, आज फोकस में रहेंगे ये स्टॉक्सब्रेकआउट के मुहाने पर खड़े ये 3 शेयर, एक्सपर्ट ने बताए टारगेट और स्टॉप लॉस

Delhi Weather Update: ठंड के कहर के बीच ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंची राष्ट्रीय राजधानी की हवा

इसके साथ ही हवा की गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही।

Last Updated- January 28, 2024 | 2:14 PM IST
Delhi Weather Update: कोहरे की चादर से ढकी दिल्ली, जानें आज का तापमान
Representative Image

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है। इसके साथ ही हवा की गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही। मौसम कार्यालय ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने हल्के कोहरे के साथ आंशिक रूप से बादल छाये रहने का पूर्वानुमान जताया है।

आईएमडी के मुताबिक 31 जनवरी से एक फरवरी तक सामान्य रूप से आसमान में बादल छाये रह सकते हैं और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की भी संभावना है। इसके साथ ही 28 से 30 जनवरी तक शहर में मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 324 दर्ज किया गया।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

First Published - January 28, 2024 | 2:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट