facebookmetapixel
सरकार जल्द मंजूर करेगी ECMS के और प्रस्ताव, ₹11,150 करोड़ निवेश की संभावनाUIDAI का बड़ा कदम: 2.5 करोड़ मृत लोगों के आधार नंबर बंद, धोखाधड़ी पर कसेगा शिकंजाDSP MF का नया Multi Asset Omni FoF लॉन्च, ₹100 से इक्विटी-डेट-गोल्ड में डायनैमिक निवेश का मौकाRBI से बैंकों की गुहार: लोन ग्रोथ तेज, जमा सुस्त, लिक्विडिटी नियमों में ढील की मांगSEBI ने मार्केट इंटरमीडिएटरीज के लिए ‘फिट एंड प्रॉपर पर्सन’ फ्रेमवर्क में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखाAMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या हैAnthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?

Delhi Weather Today: दिल्ली में पारा गिरा, प्रदूषण का स्तर बिगड़ा; जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Delhi Weather: यूरोपियन सेंटर फॉर मीडियम-रेंज वेदर फोरकास्ट्स के अनुसार, 16 दिसंबर तक दिल्ली में पारा सामान्य से 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है।

Last Updated- December 11, 2024 | 8:53 AM IST
Weather News
Representative Image

Delhi Weather Today: बारिश और ठंडी हवा चलने से दिल्ली का मौसम बदलने लगा है। सर्दी का असर बढ़ने लगा है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण राजधानी समेत मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से गिर रहा है। यूरोपियन सेंटर फॉर मीडियम-रेंज वेदर फोरकास्ट्स के अनुसार, 16 दिसंबर तक दिल्ली में पारा सामान्य से 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है।

इस साल उत्तर-पूर्वी भारत में भी सर्दियां सामान्य से ज्यादा कड़ाके की रहने की संभावना है। दिल्ली के लोगों को अगले कुछ दिनों में ठंड के बढ़ते असर के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है। गर्म कपड़े और सावधानियां जरूर बरतें।

दिल्ली का तापमान

आज, बुधवार 11 दिसंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। सुबह के समय कई इलाकों में घना कोहरा दिखा, जिससे विजिबिलिटी कम हो गई।

वहीं, दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) फिर से खराब श्रेणी में पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक हवा की क्वालिटी में सुधार होने की संभावना नहीं है।

दिल्लीवालों को सलाह है कि जरूरी हो तभी बाहर निकलें और खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों का ख्याल रखें। मास्क पहनना न भूलें और सुबह की सैर से बचें।

यूपी-बिहार का मौसम

उत्तर प्रदेश और बिहार में ठंड का प्रकोप बढ़ता दिख रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 11 दिसंबर को यूपी के कई जिलों में घना कोहरा रहेगा और इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में भी ठंड का असर बढ़ रहा है। यहां दिन और रात के तापमान में ज्यादा फर्क नहीं है। अगले कुछ दिनों में रात का तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिरने की संभावना है।

First Published - December 11, 2024 | 8:53 AM IST

संबंधित पोस्ट