facebookmetapixel
Weather Update Today: 8 फरवरी की रात से बदलेगा मौसम का मिजाज, हिमालय में बारिश-बर्फबारी तयभारत-अमेरिका की तकनीकी दोस्ती, GPUs और डेटा सेंटर में बढ़ेगा व्यापारमहंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!

Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में बारिश से ठंडा हुआ मौसम; आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD ने बताया

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि राष्ट्रीय राजधानी में दिन भर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होगी।

Last Updated- February 27, 2024 | 9:29 AM IST
Delhi weather update:

Delhi Weather Today: दिल्ली और इसके आसपास के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में मंगलवार सुबह हल्की बारिश हुई जिससे मिनिमम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिन में और बारिश होने के अनुमान जताया है।

IMD ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “दिल्ली-एनसीआर (नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, बल्लभगढ़) के आसपास के इलाकों में अगले दो घंटों में रुक-रुक कर हल्की तीव्रता वाली बारिश या बूंदाबांदी होगी।”

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम ?

इसके अलावा मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि राष्ट्रीय राजधानी में दिन भर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होगी।

IMD ने नरेला, बवाना, बुराड़ी, रोहिणी, बादिली, मॉडल टाउन, करावल नगर, आजादपुर, पीतमपुरा, दिल्ली यूनिवर्सिटी, सिविल लाइंस, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, कश्मीरी गेट, सीलमपुर, शहादरा, विवेक विहार, राजौरी गार्डन, पटेल नगर, लाल किला, प्रीत विहार जैसे दिल्ली के कुछ स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होने की आशंका जताई है।

आज इन इलाकों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने सुबह 7:30 बजे एक पोस्ट में कहा, ”अगले 2 घंटों के दौरान मोदीनगर, किठौर, गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुआ, हापुड, संभल, बिलारी, चंदौसी, बहजोई (UP) भिवारी, तिजारा (राजस्थान),जींद, हिसार, गोहाना, हांसी, महम, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा, रेवाड़ी, पलवल, बावल, नूंह, औरंगाबाद (हरियाणा) बिजनौर, हस्तिनापुर, चांदपुर, दौराला, मेरठ और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी।”

First Published - February 27, 2024 | 9:29 AM IST

संबंधित पोस्ट