facebookmetapixel
2025 में भारत के चाय निर्यात ने बनाया नया रिकॉर्ड, ऑल-टाइम हाई पर पहुंचाSBI ने बनाया 52-वीक हाई, Q3 नतीजों के बाद जबरदस्त छलांग, ब्रोकरेज बोले- खरीदोGold, Silver Price Today: सोने में ₹549 की मजबूती के साथ शुरू हुआ कारोबार, चांदी ₹9752 उछलीAI टैलेंट में अमेरिका के बाद भारत नंबर-2, Oracle के VP ने गिनाए आंकड़ेमियाद बढ़ने से विदेशी आय और देर से रिटर्न भरने वालों को लाभविदेशी निवेशक भारत से क्यों दूरी बना रहे हैं? UBS के इंडिया हेड ने बतायाIndia-US Trade: अमेरिका से तेल खरीदेगा भारत? जश्न के पीछे छिपी है महंगी सच्चाईआय छिपाने पर माफी अब संभव, लेकिन टैक्स डिमांड और कानूनी स्थिति देखकर ही करें फैसलाStocks to Watch today: Airtel, Kalyan Jewellers, IREDA, आज फोकस में रहेंगे ये स्टॉक्सब्रेकआउट के मुहाने पर खड़े ये 3 शेयर, एक्सपर्ट ने बताए टारगेट और स्टॉप लॉस

Delhi Weather: खराब मौसम से स्कूली व्यवस्था प्रभावित, आतिशी ने हाइब्रिड शिक्षण की तैयारी का दिया निर्देश

मंत्री ने कहा कि डीएमवीएस के माध्यम से दिल्ली सरकार का लक्ष्य सभी विद्यालयों को हाइब्रिड बनाना है ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई-लिखाई मौसम के कारण प्रभावित न हो।

Last Updated- January 21, 2024 | 8:51 AM IST
Bomb Threat
Representative Image

गर्मियों में लू और सर्दियों में कोहरे जैसे मौसम के कारण विद्यालयों के प्रभावित होने का जिक्र करते हुए दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने शनिवार को अधिकारियों को स्कूलों के वास्ते हाइब्रिड शिक्षण की तैयारी करने का निर्देश दिया।

इस संबंध में एक सरकारी बयान में कहा गया कि अधिकरियों को दिल्ली सरकार के ‘दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल’ (डीएमवीएस) कार्यक्रम और प्रत्यक्ष स्कूल मॉडल को साथ लाने का निर्देश दिया गया है। मंत्री ने कहा कि डीएमवीएस के माध्यम से दिल्ली सरकार का लक्ष्य सभी विद्यालयों को हाइब्रिड बनाना है ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई-लिखाई मौसम के कारण प्रभावित न हो।

आतिशी ने कहा, ‘‘दिल्ली में स्कूली व्यवस्था गर्मियों में लू और सर्दियों में कोहरे जैसे प्रतिकूल मौसम के कारण अकसर प्रभावित हो जाती है।

डीएमवीएस के माध्यम से हम दिल्ली सरकार के सभी विद्यालयों को हाइब्रिड बनाएंगे ताकि मौसम में उतार-चढ़ाव से हमारे बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जो बच्चे स्कूल नहीं जा सकते, दिल्ली सरकार डीएमवीएस के जरिए उत्तम शिक्षा उन तक पहुंचा रही है।’’

First Published - January 21, 2024 | 8:51 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट