facebookmetapixel
Nifty पर बड़ा दबाव, एक्सपर्ट ने Gold ETF को खरीदने की दी सलाह, चेक करें टारगेटStocks to Buy: चार्ट दे रहे हैं साफ संकेत, ये 3 शेयर बना सकते हैं मुनाफा, चेक करें टारगेट और स्टॉप लॉसदिसंबर में बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 4 महीने की ऊंचाई पर, महंगाई भी बढ़ीBudget 2026: बीमा उद्योग ने कर लाभ और प्रीमियम सीमा बढ़ाने की मांग की, सुरक्षा और स्वास्थ्य पॉलिसियों पर फोकसभारत में बागवानी फसलें अनाज को पछाड़ रही, फल व सब्जियों की खेती में तेजीअमेरिकी सीनेटर ने व्यापार वार्ता में तेजी लाने का आह्वान किया और दाल आयात पर जोर दियाभारत है निवेश के लिए अमेरिका के बाद सबसे पसंदीदा ठिकाना, विदेशी और घरेलू CEO आर्थिक वृद्धि में आशावादीफिक्की का तिमाही विनिर्माण सूचकांक उच्चतम स्तर पर, 91% फर्मों ने उत्पादन वृद्धि या स्थिरता की उम्मीद जताईसेंट्रल रजिस्ट्री पर केंद्र को मिलेगा नियंत्रण! सरफेसी ऐक्ट 2002 में संशोधनों पर विचार कर रही सरकारभारत में निवेश का भरोसा बढ़ा, महाराष्ट्र और आंध्र में बड़ी कंपनियों ने किए करोड़ों के समझौते

Delhi Weather Forecast: दिल्ली में रविवार तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद

10 फरवरी को अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था

Last Updated- February 15, 2023 | 1:40 PM IST
Delhi pollution: Preparation for winter action plan started to deal with pollution, 42% reduction in PM-10 in 9 years

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो वर्ष के इस मौसम के लिये सामान्य है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलने का पूर्वानुमान लगाया है। जबकि अधिकतम तापमान के 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना व्यक्त की है।

विभाग ने रविवार तक शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद व्यक्त की है। आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

वहीं, 10 फरवरी को अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले दो साल में फरवरी महीने का अधिकतम तापमान है।

First Published - February 15, 2023 | 1:33 PM IST

संबंधित पोस्ट