facebookmetapixel
Advertisement
लोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलानIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली के लग्जरी होटलों में रेट्स आसमान पर, स्वीट्स 30 लाख रुपये तकफार्मा दिग्गजों की हुंकार: चीन से मुकाबले के लिए भारतीय दवा नियमों में बड़े सुधार की जरूरतपीएम इंटर्नशिप योजना में बदलाव की तैयारी; इंटर्नशिप अवधि और आयु सीमा में कटौती संभवमारुति सुजुकी की रफ्तार: 2025 में रेल से 5.85 लाख वाहनों की रिकॉर्ड ढुलाई, 18% का शानदार उछालFY26 की पहली छमाही में कंपनियों का कैपेक्स 6 साल के हाई पर, इंफ्रा और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने दिखाई तेजीजगुआर लैंड रोवर के वैश्विक नक्शे पर तमिलनाडु: रानीपेट में ₹9,000 करोड़ के TATA-JLR प्लांट का उद्घाटन

Delhi Weather Update: दिल्ली में ‘बहुत खराब’ AQI, स्मॉग के बीच दिल्ली में हो सकती है कृत्रिम बारिश

Advertisement

Delhi Weather: मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

Last Updated- October 24, 2025 | 8:23 AM IST
delhi weather today
Representative Image

Delhi Weather Update: दिल्ली में लगातार बढ़ रहे स्मॉग के बीच शहर में आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिलेगी, वहीं वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ बनी रहेगी। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, सुबह के समय कोहरे और धुंध के बीच दिन के समय आसमान साफ रहेगा।

IMD का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। 23 से 25 अक्टूबर तक सुबह के समय कोहरा और धुंध के साथ आसमान साफ रहेगा, जबकि 26 अक्टूबर को शाम के समय आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

27 से 29 अक्टूबर तक सुबह के समय कोहरा और धुंध जारी रहेंगे और दिन के समय आंशिक बादल रहेंगे। हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी से उत्तर-पूर्वी रहेगी और गति 5–10 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच होगी, जिससे वायु में प्रदूषण जमीनी स्तर पर फंसा रहेगा।

यह पढ़ें: Delhi pollution: लगातार दूसरे दिन जहरीली हवा में घुटी दिल्ली, AQI 353 ‘बहुत खराब’ श्रेणी में

दिल्ली में 29 अक्टूबर को होगी कृत्रिम वर्षा

प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने पहली बार कृत्रिम वर्षा (Cloud Seeding) कराने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि बुराड़ी क्षेत्र में इसकी टेस्टिंग सफलतापूर्वक की जा चुकी है।

IMD के अनुसार, 28 से 30 अक्टूबर तक वर्षा के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन सकती हैं और 29 अक्टूबर को दिल्ली में पहली बार कृत्रिम बारिश होने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तकनीकी रूप से ऐतिहासिक कदम है और इसका उद्देश्य राजधानी की हवा को साफ करना और पर्यावरण को संतुलित करना है।

Advertisement
First Published - October 24, 2025 | 8:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement