भारत

Delhi Metro: मई में दिल्ली मेट्रों से रोजाना 60 लाख लोगों ने किया ट्रेवल, भीषण गर्मी में बनी सहारा

डीएमआरसी के अनुसार, मई 2023 में दर्ज 52.41 लाख यात्रियों की तुलना में मई 2024 में रोजाना 60.17 लाख लोगों ने दिल्ली मेट्रो से ट्रेवल किया है।

Published by
जतिन भूटानी   
Last Updated- June 03, 2024 | 6:33 PM IST

दिल्ली में इस बार पड़ रही प्रचंड गर्मी के बीच राजधानी की लाइफलाइन कहें जाने वाली दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) लोगों के लिए बड़ा सहारा बनी है। तापमान के रिकॉर्ड स्तर पर जाने के बावजूद दिल्ली मेट्रो ने अपनी ठंडी और समय पाबंद सेवाएं देना जारी रखा है।

आपको बता दें कि दिल्ली मेट्रो से मई के गर्म महीने में रोजाना 60 लाख से ज्यादा लोगों ने ट्रेवल किया है जबकि मई, 2023 में यह आंकड़ा 52.41 लाख का था। यह दिखाता है कि भीषण गर्मी के बीच दिल्ली मेट्रो लोगों के लिए ट्रेवल करने का पसंदीदा मोड बनी हुई है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सोमवार को एक्स पर यह जानकारी दी। डीएमआरसी ने कहा मेट्रो रोजाना लगभग 1.40 लाख किलोमीटर चलने वाली 4200 से ज्यादा ट्रेन यात्राओं के जरिये अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है।

डीएमआरसी के अनुसार, मई 2023 में दर्ज 52.41 लाख यात्रियों की तुलना में मई 2024 में रोजाना 60.17 लाख लोगों ने दिल्ली मेट्रो से ट्रेवल किया है। इसी के साथ कोविड महामारी के बाद सामान्य स्थिति वापस आ गई है।

392.44 किलोमीटर तक फैला है दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क

दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क वर्तमान में288 स्टेशनों के साथ लगभग 392.44 किलोमीटर का है। नेटवर्क अब दिल्ली की सीमा पार कर उत्तर प्रदेश में नोएडा और गाजियाबाद तथा हरियाणा में गुड़गांव, फरीदाबाद, बहादुरगढ़ और बल्लभगढ़ तक पहुंच गया है।

First Published : June 3, 2024 | 6:33 PM IST