facebookmetapixel
साल की शुरुआत में FPIs ने निकाले 7,608 करोड़, विदेशी निवेशक रहे सतर्कMarket Outlook: इस हफ्ते बाजार में रुझान तय करेंगे मैक्रो डेटा और FII ट्रेडिंगUS Venezuela Attack: कौन हैं Nicolás Maduro? जिनके पकड़े जाने का दावा अमेरिका ने कियाWeather Update Today: उत्तर भारत में ठंड और घने कोहरे का कहर, IMD ने जारी की चेतावनीUP: लखनऊ में बनेगी AI सिटी, उत्तर प्रदेश को मिलेगा ग्लोबल टेक पहचानHealth Insurance: हेल्थ इंश्योरेंस खरीदते समय अधिकतर लोग क्या गलती करते हैं?दिल्ली की हवा इतनी खराब कैसे हुई? स्टडी में दावा: राजधानी के 65% प्रदूषण के लिए NCR व दूसरे राज्य जिम्मेदारExplainer: 50 शहरों में हिंसा, खामेनेई की धमकी और ट्रंप की चेतावनी…ईरान में आखिर हो क्या रहा है?Credit Card Tips: बिल टाइम पर चुकाया, फिर भी गिरा CIBIL? ये है चुपचाप स्कोर घटाने वाला नंबर!आस्था का महासैलाब: पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ शुरू हुआ माघ मेला, 19 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Delhi excise policy case: केजरीवाल आबकारी मामले में गिरफ्तार, ED कल अदालत में कर सकती है पेश

Delhi excise policy case: आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में आप नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह पहले से ही न्यायिक हिरासत में हैं।

Last Updated- March 21, 2024 | 11:54 PM IST
BJP wrongly captured MCD, stole mandate: Kejriwal on standing committee elections भाजपा ने MCD पर गलत तरीके से कब्जा किया, जनादेश चुराया: स्थायी समिति चुनाव पर केजरीवाल ने कहा

Delhi excise policy case: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज रात गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में केजरीवाल को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गुरुवार शाम को ईडी की एक टीम केजरीवाल के दिल्ली आवास पर पहुंची थी और उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ईडी केजरीवाल को कल अदालत में पेश कर सकता है। आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में आप नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह पहले से ही न्यायिक हिरासत में हैं।

आप की नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी मारलेना ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री बने रहेंगे और जेल से ही सरकार चलाएंगे। इस बीच आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को झुकाने के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है लेकिन देश की जनता उनके साथ है।

इससे पहले दिल्ली उच्च न्यायालय ने केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में दंडात्मक कार्रवाई से राहत प्रदान करने से इनकार कर दिया था। उच्च न्यायालय का आदेश आने के फौरन बाद ईडी की टीम केजरीवाल के आवास पर आ धमकी।

अधिकारियों के अनुसार ईडी टीम ने मुख्यमंत्री आवास के कर्मचारियों को बताया कि उसके पास तलाशी वारंट है। केजरीवाल को ईडी ने कई बार समन भेजा था लेकिन वह पेश नहीं हुए।

First Published - March 21, 2024 | 11:40 PM IST

संबंधित पोस्ट