facebookmetapixel
Groww MF ने लॉन्च किया Nifty PSE ETF, ₹500 से सरकारी कंपनियों में निवेश का शानदार मौका!क्या बजट 2026 घटाएगा आपका म्युचुअल फंड टैक्स? AMFI ने सरकार के सामने रखीं 5 बड़ी मांगेंसिर्फ 64 रुपये का है ये SmallCap Stock, ब्रोकरेज ने कहा – ₹81 तक जा सकता है भाव; खरीद लेंRadico Khaitan Q3 Results: प्रीमियम ब्रांड्स की मांग से कमाई को मिली रफ्तार, मुनाफा 62% उछला; शेयर 5% चढ़ारूसी तेल फिर खरीदेगी मुकेश अंबानी की रिलायंस, फरवरी-मार्च में फिर आएंगी खेपें: रिपोर्ट्सSwiggy, Jio Financial समेत इन 5 शेयरों में बना Death Cross, चेक करें चार्टBudget 2026 से पहले Tata के इन 3 स्टॉक्स पर ब्रोकरेज बुलिश, 30% अपसाइड तक के दिए टारगेट27 जनवरी को देशभर में बैंक हड़ताल! 8 लाख बैंक कर्मी क्यों ठप रखेंगे कामकाज?PhonePe IPO: वॉलमार्ट, टाइगर ग्लोबल और माइक्रोसॉफ्ट बेचेंगे ₹10,000 करोड़ से ज्यादा की हिस्सेदारीनिफ्टी की रफ्तार पर ब्रेक! PL कैपिटल ने घटाया टारगेट, बैंक से डिफेंस तक इन सेक्टरों पर जताया भरोसा

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर सिविल लाइंस स्थित आवास पर जनता दरबार के दौरान हमला हुआ, आरोपी गिरफ्तार।

Last Updated- August 20, 2025 | 11:47 AM IST
Rekha Gupta attacked
Delhi CM Rekha Gupta

दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta पर गुरुवार को जनता दरबार (जन सुनवाई) के दौरान हमला हुआ। यह घटना उनके सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास पर हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और उसे थाने ले जाया गया है।

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि मुख्यमंत्री जनता से बातचीत कर रही थीं। तभी एक शख्स उनके पास आया, कुछ कागज़ दिखाया और अचानक उनका हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की। लोगों ने तुरंत उसे काबू कर लिया। पुलिस उसकी पहचान और मंशा की जांच कर रही है।

इस हमले में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सिर पर हल्की चोट आई है। डॉक्टरों ने उनका परीक्षण किया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सचदेवा ने कहा, “मैंने उनसे मुलाकात की है। वह हिम्मती महिला हैं।”

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की उम्र 35 साल है और उससे पूछताछ चल रही है।

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री पूरे दिल्ली का नेतृत्व करती हैं। अगर दिल्ली की मुख्यमंत्री सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी और महिला खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करेंगे?”

पूर्व मुख्यमंत्री और आप नेता आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध का स्थान है, लेकिन हिंसा की कोई जगह नहीं। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।”

First Published - August 20, 2025 | 11:47 AM IST

संबंधित पोस्ट