facebookmetapixel
Advertisement
केविन वार्श के नामांकन पर बाजार की प्रतिक्रिया आश्चर्यजनक, अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर आशावादी बोफारूस में 1 करोड़ मजदूरों की भारी डिमांड: क्या भारतीय श्रमिकों के पास है विदेश में मोटी कमाई का मौका?अब UPI से सीधे बैंक खाते में आएगा PF का पैसा! टेस्टिंग हुई शुरू, जानें कब से उठा सकेंगे सुविधा का लाभशहरी सहकारी बैंकों के लिए बिना गारंटी वाले लोन की सीमा बढ़ाकर 20% करने का प्रस्तावबुलेट बनाने वाली कंपनी का मुनाफा 21% उछला, रॉयल एनफील्ड की बिक्री मजबूत; ₹958 करोड़ निवेश को मंजूरीTitan Q3 Results: 61% की जबरदस्त उछाल के साथ मुनाफा ₹1,684 करोड़ हुआ, रेवेन्यू ₹24,900 करोड़ के पारडीपफेक पर सरकार सख्त: 3 घंटे में हटाना होगा AI कंटेंट, 20 फरवरी से नए डिजिटल नियम लागूExplainer: ऑफिस में अब नहीं होगी मील की चिंता! ‘ईट नाउ पे लेटर’ से लंच ब्रेक बनेगा और भी खुशनुमाबॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने किराये पर दी प्रोपर्टी, जानें कितनी होगी हर महीने कमाई200% का बंपर डिविडेंड! मुनाफे में 33% की जबरदस्त उछाल के बाद AI सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा

Delhi CM Kejriwal की पत्नी ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली में शामिल होंगी

Advertisement

‘आप’ के एक सूत्र ने कहा, “ अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता रामलीला मैदान में ‘इंडिया’ गठबंधन की महारैली में हिस्सा लेंगी।"

Last Updated- March 31, 2024 | 10:51 AM IST
Sunita Kejriwal
Arvind Kejriwal's wife Sunita Kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) की पत्नी सुनीता रविवार को रामलीला मैदान में होने वाली विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) की रैली में शामिल होंगी और अपने पति का संदेश पढ़ेंगी। आम आदमी पार्टी (आप) के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में हैं। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हुई अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की पृष्ठभूमि में आयोजित हो रही रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं मल्लिकार्जुन खरगे, राकांपा-एसपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार) के शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) के उद्धव ठाकरे, समाजवादी पार्टी (सपा) के अखिलेश यादव और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव सहित ‘इंडिया’ गठबंधन के शीर्ष नेता शामिल होंगे।

‘आप’ के एक सूत्र ने कहा, “ अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता रामलीला मैदान में ‘इंडिया’ गठबंधन की महारैली में हिस्सा लेंगी। वह अपने पति का संदेश पढ़ेंगी जो उन्होंने ईडी की हिरासत से दिया है। यह देश के लिए उनका संदेश होगा।” ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला भी शामिल होंगे।

Advertisement
First Published - March 31, 2024 | 10:51 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement