facebookmetapixel
भारत की ​शिकायत लेकर WTO पहुंचा चीन, IT सामानों पर टैरिफ और सोलर PLI स्कीम पर उठाए सवालटैक्सपेयर्स ध्यान दें! गलत रिफंड दावा करने वालों को CBDT ने भेजा नोटिस, 31 दिसंबर तक गलती सुधारने का मौकाचांदी के भाव नए ​​​शिखर पर, सोना ₹1.38 लाख के पारअमेरिका ने H-1B Visa सिस्टम में किया बड़ा बदलाव, हाई सैलरी वालों को मिलेगी तरजीहStock Market Update: निफ्टी-सेंसेक्स में मामूली तेजी; IT और FMCG में गिरावट, SMID शेयरों में उछाल₹50,000 से कम सैलरी वालों के लिए 50/30/20 मनी रूल, एक्सपर्ट ने समझाया आसान फॉर्मूलाStocks To Watch Today: Federal Bank, Rail Vikas Nigam से लेकर Belrise तक, 24 दिसंबर को इन कंपनियों के शेयरों में दिखेगी हलचलरुपये को सहारा देने के लिए रिजर्व बैंक सिस्टम में बढ़ाएगा तरलता, ₹3 लाख करोड़ डालने की तैयारीस्मार्टफोन को नए साल में चुनौतियों के सिग्नल, शिपमेंट और मांग घटने की आशंकासुधार, संकट और सौदे: 2025 में भारत की खट्टी-मीठी कारोबारी तस्वीर

Delhi AAP govt scheme: आप सरकार की महिला सम्मान व संजीवनी योजना पर सियासी बवाल

दिल्ली सरकार के विभागों ने इन योजनाओं से बनाई दूरी और लोगों को आगाह किया कि ‘‘अस्तित्वहीन’’ योजनाओं में पंजीकरण के नाम पर किसी से भी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।

Last Updated- December 25, 2024 | 4:24 PM IST
Delhi AAP govt scheme: Political uproar over AAP government's Mahila Samman and Sanjeevani scheme आप सरकार की महिला सम्मान व संजीवनी योजना पर सियासी बवाल

Delhi AAP govt scheme: दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा हाल में घोषित दो प्रमुख योजनाओं पर सियासी बवाल मच गया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और आप संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसी महीने मुख्यमंत्री महिला सम्मान और संजीवनी योजना का ऐलान किया था। चुनाव जीतने पर महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 2,100 रुपये देने और संजीवनी योजना के तहत बुजुर्गों को मुफ्त इलाज का वादा किया है।

इन योजनाओं में खासकर महिला सम्मान योजना के लिए आप नेताओं द्वारा महिलाओं से फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। लेकिन इस बीच दिल्ली सरकार के महिला व बाल विभाग और स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग ने एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर कहा कि दिल्ली में इस तरह की योजनाओं का कोई अस्तित्व नहीं है। नोटिस में दोनों विभागों ने लोगों को आगाह किया कि ‘‘अस्तित्वहीन’’ योजनाओं में पंजीकरण के नाम पर किसी से भी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। किसी भी निजी व्यक्ति या राजनीतिक दल द्वारा इस तरह के फॉर्म भरवाना या जानकारी एकत्र किया जाना ‘‘धोखाधड़ी’’ है।

विपक्षी दलों ने योजनाओं पर उठाए सवाल, बताया धोखा

दिल्ली सरकार के दोनों सरकारी विभागों के इन नोटिस के बाद दिल्ली में सियासी बवाल मच गया है। दिल्ली में मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने महिलाओं से फॉर्म भरवाने को आप का धोखा बताया है। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि आप झूठ और भ्रम की राजनीति कर रही है।

उन्होंने कहा कि 2100 रुपये मासिक सम्मान राशि देने का वादा पूरा करने के लिए न तो बजट में प्रावधान है और न ही कोई अधिसूचना जारी की गई है। सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल आज किसी संवैधानिक पद पर नहीं हैं। आतिशी मुख्यमंत्री के संवैधानिक पद पर हैं। कैबिनेट नोट में 1000 रुपये मासिक महिला सम्मान योजना के तहत देने का प्रावधान है। ऐसे में आप नेताओं के द्वारा 2100 रुपये का गैर सरकारी फॉर्म भरवाना धोखा है।

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भी आप सरकार की इन योजनाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि पंजाब में भी आप ने महिलाओं को आर्थिक राशि देने की घोषणा की थी, वहां क्यों नहीं इसे लागू किया गया?

Also read: Budget 2025: हेल्थ बजट को जीडीपी का 2.5 फीसदी से ज्यादा किया जाए, इंडस्ट्री की वित्त मंत्री से डिमांड

दिल्ली की मुख्यमंत्री बोली नोटिस जारी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि महिला सम्मान योजना के खिलाफ सार्वजनिक नोटिस जारी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि महिला सम्मान और संजीवना योजना से ये लोग बुरी तरह घबरा गए हैं।

केजरीवाल ने दावा किया कि केंद्रीय जांच एजेंसियां भाजपा के इशारे पर किसी ‘‘फर्जी’’ मामले में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को गिरफ्तार कर सकती हैं। “हमें पता चला है कि वे परिवहन विभाग में आतिशी पर एक फर्जी मामला तैयार कर रहे हैं और महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की योजना को रोकना चाहते हैं।

महिला सम्मान और संजीवनी से कितनों को मिल सकता है लाभ?

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत अभी 1,000 रुपये प्रति माह महिलाओं को आर्थिक मदद देने का प्रावधान है। आप सरकार ने चुनाव जीतने पर इस राशि को बढ़ाकर 2,100 रुपये करने का वादा किया है। दिल्ली में करीब 67 लाख महिला मतदाता है। आप ने इस योजना के तहत 35 से 40 लाख महिलाओं के पंजीकृत होने का अनुमान लगाया है। आप ने संजीवनी योजना के तहत करीब 15 लाख बुजुर्गों द्वारा पंजीयन कराने का अनुमान लगाया है।

First Published - December 25, 2024 | 4:24 PM IST

संबंधित पोस्ट