भारत

Covid 19: सरकार का बड़ा फैसला, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग, थाईलैंड से आने वालों के लिए RT-PCR जरूरी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शनिवार को कहा कि चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से भारत आने वाले यात्रियों में कोरोना वायरस का पता लगाने के लिए RT-PCR टेस्ट कराना अनिवार्य होगा।

Published by
भाषा
Last Updated- December 25, 2022 | 4:06 PM IST

चीन समेत कई देशों में कोरोना वायरस की बड़े पैमाने पर दस्तक के बीच मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शनिवार को कहा कि चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से भारत आने वाले यात्रियों में कोरोना वायरस का पता लगाने के लिए RT-PCR टेस्ट कराना अनिवार्य होगा। रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने पर यात्रियों को क्वारंटाइन किया जाएगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शनिवार को कहा कि चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से भारत आने वाले यात्रियों में कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए उनकी RT-PCR जांच अनिवार्य की जाएगी।

रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने पर यात्रियों को क्वारंटाइन किया जाएगा।

मांडविया ने कहा कि इन देशों के किसी भी यात्री में कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण पाए जाने या जांच में उनमें संक्रमण की पुष्टि होने पर उन्हें क्वारंटाइन में रखा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इन देशों से आने वाले यात्रियों को एक फॉर्म भरकर अपनी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी देनी होगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन और अन्य देशों में Covid-19 के मामलों में वृद्धि को देखते हुए बृहस्पतिवार को लापरवाही के प्रति आगाह करते हुए कड़ी निगरानी का आह्वान किया था। उन्होंने निर्देश दिया था कि फिलहाल जारी निगरानी उपायों को, विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर लागू उपायों को मजबूत किया जाए।

प्रत्येक अंतरराष्ट्रीय उड़ान से भारत आने वाले यात्रियों में से दो प्रतिशत की हवाई अड्डों पर कोविड जांच होगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पहले ही नागर विमानन मंत्रालय से कहा है कि वह शनिवार से प्रत्येक अंतरराष्ट्रीय उड़ान से भारत आने वाले यात्रियों में से दो प्रतिशत की हवाई अड्डों पर कोविड जांच सुनिश्चित करे, ताकि देश में कोरोनो वायरस के किसी भी नए स्वरूप की दस्तक के खतरे को कम किया जा सके।

First Published : December 24, 2022 | 2:00 PM IST