facebookmetapixel
Budget 2026: रियल एस्टेट की बजट में होम लोन ब्याज छूट व अफोर्डेबल हाउसिंग सीमा बढ़ाने की मांगIndiGo Q3FY26 Results: फ्लाइट कैंसिलेशन का दिखा असर,मुनाफा 78% घटकर ₹549.1 करोड़ पर आयाGroww MF ने लॉन्च किया Nifty PSE ETF, ₹500 से सरकारी कंपनियों में निवेश का शानदार मौका!क्या बजट 2026 घटाएगा आपका म्युचुअल फंड टैक्स? AMFI ने सरकार के सामने रखीं 5 बड़ी मांगेंसिर्फ 64 रुपये का है ये SmallCap Stock, ब्रोकरेज ने कहा – ₹81 तक जा सकता है भाव; खरीद लेंRadico Khaitan Q3 Results: प्रीमियम ब्रांड्स की मांग से कमाई को मिली रफ्तार, मुनाफा 62% उछला; शेयर 5% चढ़ारूसी तेल फिर खरीदेगी मुकेश अंबानी की रिलायंस, फरवरी-मार्च में फिर आएंगी खेपें: रिपोर्ट्सSwiggy, Jio Financial समेत इन 5 शेयरों में बना Death Cross, चेक करें चार्टBudget 2026 से पहले Tata के इन 3 स्टॉक्स पर ब्रोकरेज बुलिश, 30% अपसाइड तक के दिए टारगेट27 जनवरी को देशभर में बैंक हड़ताल! 8 लाख बैंक कर्मी क्यों ठप रखेंगे कामकाज?

Constitution Day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान दिवस पर सुप्रीम कोर्ट में आंबेडकर की प्रतिमा का किया अनावरण

प्रतिमा अनावरण के बाद राष्ट्रपति मुर्मू और सीजेआई चंद्रचूड़ द्वारा पौधारोपण किया गया।

Last Updated- November 26, 2023 | 2:13 PM IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को संविधान दिवस के अवसर पर उच्चतम न्यायालय परिसर में डॉ. बी आर आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया।

प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी. वाई. चंद्रचूड़ और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सात फुट से अधिक ऊंची प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भारतीय संविधान के निर्माता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रतिमा अनावरण के बाद राष्ट्रपति मुर्मू और सीजेआई चंद्रचूड़ द्वारा पौधारोपण किया गया।

इस कार्यक्रम में शीर्ष अदालत के कई न्यायाधीश उपस्थित थे।

संविधान सभा द्वारा साल 1949 में भारत के संविधान को अंगीकार किए जाने के उपलक्ष्य में 2015 से 26 नवंबर के दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इससे पहले, इस दिन को कानून दिवस के रूप में मनाया जाता था।

First Published - November 26, 2023 | 2:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट