BS
दक्षिण भारत के शहर महिलाओं के रोजगार के मामले में शीर्ष पर हैं। इनमें सर्वश्रेष्ठ शहर चेन्नई , उसके बाद पुणे, बेंगलूरु, हैदराबाद और मुंबई हैं। यह जानकारी समावेशी कार्यस्थल पर नजर रखने वाली फर्म अवतार ने अपनी रिपोर्ट में दी।
रिपोर्ट में महिलाओं के रोजगार के लिए अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र के लिए मानदंड स्थापित करने वाले भारत के 111 शहरों की सूची है। इस सूची में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शीर्ष के 10 अन्य शहरों में अहमदाबाद, विशाखापत्तनम, कोलकाता, कोयंबत्तूर और मदुरै हैं।
अवतार समूह के संस्थापक-अध्यक्ष सौंदर्य राजेश ने कहा कि तथ्य यह है कि दक्षिण और पश्चिमी क्षेत्रों में महिलाओं के लिए रोजगार के मामले में अधिक अनुकूल माहौल है। हुबली, नागपुर, अहमदाबाद और कोयंबत्तूर महिलाओं के रोजगार के प्रमुख केंद्र हैं।
यह भी पढ़ें: Google-CCI Case: NCLAT से गूगल को नहीं मिली राहत, कंपनी को देनी होगी जुर्माने की 10 फीसदी राशि
दिल्ली व कोलकाता जैसे महानगर सामाजिक समावेशन की दृष्टि से पीछे हैं। केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक शीर्ष पांच औसत वाले राज्य हैं। अध्ययन में एक साल के दौरान महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए राज्यों और शहरों के उठाए गए कदम भी शामिल हैं।