भारत

Chandrayaan-3 Mission LIVE: ‘मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया और आप भी’, चांद से चंद्रयान-3 का आया पहला संदेश

Chandrayaan-3 का लैंडर आज शाम 5 बजकर 45 मिनट पर चांद की ओर बढ़ना शुरू किया और शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद पर की सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- April 14, 2025 | 11:00 AM IST

Chandrayaan-3 Mission LIVE: भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 ने आज 21वीं सदी का शानदार इतिहास रचते हुए चंद्रमा के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ली है। पूरी दुनिया की निगाहें चंद्रयान-3 पर टिकीं थी। ISRO ने इसे यादगार पल का नाम देते हुए बुधवार को 140 करोड़ भारतीयों के सपनों को पंख दे दिया और चांद पर भारत का झंडा लहरा दिया।

चंद्रयान-3 के लैंडर ने आज शाम 5 बजकर 45 मिनट से चांद की ओर बढ़ना शुरू कर किया। शाम करीब 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के साउथ पोलर हिस्से में सॉफ्ट लैंडिंग की।

इसरो के मून मिशन की सफल लैंडिंग के लिए देशवासी मंदिरों से लेकर दरगाहों में कामना कर रहे थें।

आइए, जानते हैं ISRO के चंद्रयान-3 मिशन से जुड़ी हर अपडेट के बारे में…

First Published : August 23, 2023 | 9:03 AM IST