facebookmetapixel
Advertisement
संप्रभुता, व्यावहारिकता और विकल्प: भारत के लिए जोखिम और समझदारी के बीच का संतुलनEditorial: ट्रंप के टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का ‘हथौड़ा’ और आगे की राहसुरक्षा के नाम पर अव्यवस्था और ‘चीनी’ रोबोडॉग का स्वदेशी दावा, AI इम्पैक्ट समिट पर उठे गंभीर सवालGDP Rebasing: नए आधार वर्ष से GDP की नई सीरीज तैयार, पर WPI को लेकर अर्थशास्त्रियों में मतभेदEnergy Growth: सरकारी तेल कंपनियों ने खोला खजाना, बीते 10 महीनों में खर्च किए ₹1.07 लाख करोड़US-India Trade: ट्रंप के पास हैं कई व्यापारिक हथियार, धारा 301 और 232 से बढ़ सकती है भारत की टेंशनIDFC First Bank में 590 करोड़ रुपये की बड़ी धोखाधड़ी, सरकारी खातों में हेरफेर से मचा हड़कंपMutual Funds: ‘मेगा फंड्स’ का बढ़ा दबदबा, ₹1 लाख करोड़ के क्लब में शामिल हुई तीन और बड़ी योजनाएंSME Growth: अब छोटी कंपनियां भी बना रहीं कर्मचारियों को करोड़पति, ईसॉप्स का बढ़ रहा है क्रेजMarket Alert: क्या सोना-चांदी बनेंगे निवेशकों के लिए सुरक्षित ढाल? ट्रंप के फैसले से मची हलचल

Business Standard Uttar Pradesh Samriddhi 2024: देश के विकास का ग्रोथ इंजन बन रहा प्रदेश, यूपी में बढ़ रहा निवेश

Advertisement

सीएम योगी ने कहा कि यूपी आज देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। अब हम देश की नंबर 1 अर्थव्यवस्था बनना चाहते है।

Last Updated- October 23, 2024 | 11:17 AM IST
The state is becoming the growth engine of the country's development, investment is increasing in UP देश के विकास का ग्रोथ इंजन बन रहा प्रदेश, यूपी में बढ़ रहा निवेश

Business Standard Uttar Pradesh Samriddhi 2024: बिजनेस स्टैंडर्ड के समृद्धि कार्यक्रम में बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के मार्ग पर अपना विजन पेश किया। यह कार्यक्रम प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हो रहा है। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के विकास पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यूपी आज देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। अब हम देश की नंबर 1 अर्थव्यवस्था बनना चाहते है।

समृद्धि कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि हमने प्रदेश में अराजकता को दूर किया और कानून का राज स्थापित किया। प्रदेश के माहौल में सुधार करके हमने निवेशकों को आकर्षित करने का काम किया है। आज यूपी सरकार के पास करीब 4 लाख 69 हजार करोड़ का निवेश प्रस्ताव हैं।

हमारी सरकार ने ऐसी नीतियों का निर्माण किया है, जो प्रदेश के विकास के साथ-साथ युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान करेगी। कई नीतियां तो ऐसी है, जो सिर्फ यूपी सरकार ही चला रही है। जैसे डिफेंस और एयरोस्पेस और सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में काम कर रही है। प्रदेश करीब 27-28 पॉलिसी के साथ आगे बढ़ रहा है।

Also read: Business Standard Uttar Pradesh Samriddhi 2024: उत्तर प्रदेश को ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के रोडमैप पर विशेष चर्चा

यूपी को ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के अपने इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रदेश सरकार ने इस साल 32 लाख करोड़ रुपये के सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) हासिल करने की ठानी है। बता दें कि बीते साल प्रदेश की जीडीपी 25.48 लाख करोड़ रूपये थी जिसमें इस करीब 28 फीसदी वृद्धि का अनुमान है। प्रदेश सरकार ने चालू वित्त वर्ष के लिए कम्पाउंडेड एनुअल ग्रोथ रेट (सीएजीआर) के लिए 25 फीसदी का लक्ष्य रखा है जबकि बीते साल यह लगभग 16 फीसदी था।

इस क्रायकर्म में अन्य मंत्री, नौकरशाह, व्यावसायिक जगत से जुड़ी प्रमुख हस्तियां भी प्रदेश को ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के मार्ग पर चर्चा करेंगी।

Advertisement
First Published - October 23, 2024 | 11:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement