facebookmetapixel
Budget 2026 में बढ़ी उधारी, बॉन्ड यील्ड उछली; डेट फंड निवेशक क्या करें?सरकार जल्द मंजूर करेगी ECMS के और प्रस्ताव, ₹11,150 करोड़ निवेश की संभावनाUIDAI का बड़ा कदम: 2.5 करोड़ मृत लोगों के आधार नंबर बंद, धोखाधड़ी पर कसेगा शिकंजाDSP MF का नया Multi Asset Omni FoF लॉन्च, ₹100 से इक्विटी-डेट-गोल्ड में डायनैमिक निवेश का मौकाRBI से बैंकों की गुहार: लोन ग्रोथ तेज, जमा सुस्त, लिक्विडिटी नियमों में ढील की मांगSEBI ने मार्केट इंटरमीडिएटरीज के लिए ‘फिट एंड प्रॉपर पर्सन’ फ्रेमवर्क में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखाAMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या है

इंतजार हुआ खत्म! ‘Mahila Samridhi Yojana’ को लेकर Delhi CM Rekha Gupta ने किया बड़ा ऐलान, पढ़ें डीटेल

Delhi CM रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली कैबिनेट ने इस योजना के लिए ₹5,100 करोड़ का बजट मंजूर कर दिया है।

Last Updated- March 08, 2025 | 4:45 PM IST
New Delhi: Delhi Chief Minister Rekha Gupta
Delhi CM Rekha Gupta

Mahila Samridhi Yojana: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को बताया कि महिला समृद्धि योजना को लागू करने के लिए एक समिति बनाई गई है, जिसकी अध्यक्षता वह स्वयं करेंगी। इस योजना के तहत गरीब महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली कैबिनेट ने इस योजना के लिए ₹5,100 करोड़ का बजट मंजूर कर दिया है। उन्होंने कहा, “हमने आज कैबिनेट बैठक में चुनावी वादे को पूरा करने का फैसला किया। इस योजना को लागू करने के लिए कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है, जिससे दिल्ली की गरीब महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा।”

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि इस योजना की निगरानी के लिए एक समिति बनाई गई है, जिसमें उनके अलावा वरिष्ठ मंत्री आशीष सूद, प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत पंजीकरण के लिए एक विशेष वेब पोर्टल भी लॉन्च किया जाएगा।

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने महिला समृद्धि योजना के तहत हर महीने ₹2,500 देने का वादा किया था, जो आम आदमी पार्टी (AAP) के ₹2,100 प्रति माह की घोषणा से ज्यादा था। यह रणनीति बीजेपी के पक्ष में गई और 70 में से 48 सीटें जीतकर पार्टी ने 26 साल बाद दिल्ली में सत्ता हासिल की।

चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को केवल 22 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस एक भी सीट जीतने में नाकाम रही।

महिला समृद्धि योजना: क्या है यह योजना?

दिल्ली सरकार ने महिलाओं को आर्थिक मदद देने के लिए महिला समृद्धि योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत हर साल 5,100 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता सीधे महिलाओं को दी जाएगी। सरकार का कहना है कि यह योजना खासतौर पर गरीब और जरूरतमंद महिलाओं की आर्थिक स्थिरता और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई है।

योजना की खास बातें

  • यह योजना दिल्ली की महिलाओं को सीधी वित्तीय सहायता देगी।
  • सालाना 5,100 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है।
  • गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा।
  • तकनीक का इस्तेमाल कर पारदर्शिता और सुगम लाभ वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।

इस योजना की निगरानी के लिए एक समिति बनाई गई है, जिसकी अध्यक्षता रेखा गुप्ता कर रही हैं। इस समिति में कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद और कपिल मिश्रा भी शामिल हैं। सरकार का कहना है कि तकनीक की मदद से योजना को प्रभावी, पारदर्शी और सुगम बनाया जाएगा, ताकि लाभार्थियों तक समय पर सहायता पहुंच सके।

First Published - March 8, 2025 | 3:51 PM IST

संबंधित पोस्ट