facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Bihar Exit Polls of Poll: NDA को बंपर बहुमत, पढ़ें- किस पार्टी को कितनी सीटों का अनुमान

Advertisement

तमाम एसेंजियों के एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन की एक बार फिर से सत्ता में वापसी होती दिख रही है जबकि महागठबंधन की हार नजर आ रही है

Last Updated- November 11, 2025 | 8:10 PM IST
Bihar Polls

Bihar Exit Polls of Poll: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अंतिम चरण का मतदान खत्म हो गया है। दूसरे और अंतिम चरण में मंगलवार को रिकॉर्ड 67.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है। अलग-अलग सर्वे एजेंसियों ने जो सर्वे किए थे उस एग्जिट पोल के नतीजों आने अब शुरू हो गए हैं। तमाम एसेंजियों के एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन की एक बार फिर से सत्ता में वापसी होती दिख रही है जबकि महागठबंधन की हार नजर आ रही है।

पीपल्स पल्स ने NDA को दी 159 सीटें

पीपल्स पल्स एग्जिट पोल 2025 के अनुसार बिहार में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) को बढ़त मिलती दिख रही है। पोल के मुताबिक एनडीए को 46.2 फीसदी वोट शेयर के साथ 133 से 159 सीटें मिलने का अनुमान है। गठबंधन 122 सीटों के बहुमत के आंकड़े को पार करता नजर आ रहा है।

मैट्राइज के पोल में NDA को 167 सीटें मिलने की उम्मीद

मैट्राइज (Matrize) ने बिहार विधानसभा चुनावों के लिए अपना पहला अनुमान जारी किया है, जिसमें एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है। अनुमान के अनुसार एनडीए को 147 से 167 सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि महागठबंधन (एमजीबी) को 70 से 90 सीटों के बीच सीमित रहने का अनुमान है।

Also Read: Bihar Election 2025: बिहार में दूसरे चरण में रिकॉर्ड 67.14% मतदान, सीमांचल में हुईं भारी वोटिंग

एनडीए बिहार चुनावों में भारी जीत की ओर: दैनिक भास्कर सर्वे

दैनिक भास्कर द्वारा मंगलवार को जारी अनुमानों के अनुसार, एनडीए बिहार विधानसभा चुनाव में जोरदार जीत दर्ज करने की स्थिति में है। सर्वे के मुताबिक एनडीए को राज्य विधानसभा में 145 से 160 सीटें मिलने का अनुमान है, जिससे उसे आराम से बहुमत हासिल होगा। वहीं, विपक्षी महागठबंधन को लगभग 73 से 91 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

पी-मार्क सर्वे में एनडीए को 142-162 सीटों का अनुमान

पी-मार्क (P-Marq) द्वारा जारी बिहार विधानसभा चुनाव के अनुमानों के अनुसार:

एनडीए (NDA): 142 से 162 सीटें

महागठबंधन (MGB): 80 से 98 सीटें

जन सुराज (Jan Suraaj): 1 से 4 सीटें

Advertisement
First Published - November 11, 2025 | 8:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement