facebookmetapixel
सोना खरीदने का सही समय? UBS बोला- 6,200 डॉलर तक जा सकता है भावSoybean meal import: सोया उद्योग की सरकार से जीएम सोया खली आयात की अनुमति न देने की अपीलAIF के लिए नियम आसान करेगा SEBI, एग्जिट और लिक्विडेशन पर नया प्रस्तावभारत में हायर एजुकेशन में बूम से रियल एस्टेट को मिलेगा दम, अगले एक दशक में होगा 100 अरब डॉलर का निवेश!विश्व की चुनौतियों का समाधान बन रहा भारत, पीएम मोदी बोले- विकास की नई ऊंचाई छू रहा देशBharti Airtel Q3FY26 Results: मुनाफा 55% घटकर ₹6,631 करोड़, Arpu बढ़कर ₹259 पर आयाविदेश मंत्रालय का खंडन: NSA अजीत डोभाल नहीं गए अमेरिका… रुबियो से नहीं हुई कोई मुलाकातSIF में 360 ONE MF की एंट्री, DynaSIF Equity Long-Short Fund लॉन्च; किसके लिए सही निवेश?Suzlon Q3 Results: ₹445 करोड़ का मुनाफा, कमाई बढ़कर ₹4228 करोड़; फिर भी शेयर ने क्यों लगाया 4% का गोता ?भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी, मिड-मार्च तक औपचारिक समझौते का लक्ष्य: पीयूष गोयल

Assam Flood: असम में बाढ़ से स्थिति अब भी गंभीर, 30 जिलों के 24.50 लाख लोग प्रभावित

इस साल बाढ़ से 52 लोग जान गवा चुके हैं जबकि भूस्खलन और तूफान से 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

Last Updated- July 06, 2024 | 3:04 PM IST
Assam floods
Assam Flood (File Photo)

असम में शनिवार को भी बाढ़ से स्थिति गंभीर बनी रही और प्रमुख नदियां कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं हैं। बाढ़ से 30 जिलों के 24.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

इस साल बाढ़ से 52 लोग जान गवा चुके हैं जबकि भूस्खलन और तूफान से 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित डिब्रूगढ़ जिले से लौटे मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक की और राज्य में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘डिब्रूगढ़ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद हमने स्वास्थ्य वित्तीय सहायता योजना ‘असम आरोग्य निधि’ के साथ कुछ अन्य मुद्दों की समीक्षा की।’’

शर्मा ने यह भी बताया कि अधिकारियों को खासतौर पर ‘दुर्लभतम मामलों को प्राथमिकता देने और किसी मौजूदा योजना के अंतर्गत नहीं आने वालों को प्राथमिकता देने को कहा गया है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावितों से बातचीत करने के बाद उनकी समस्याओं के निवारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।

स्वच्छ पेयजल आपूर्ति को लेकर उन्होंने कहा कि ‘जल जीवन मिशन’ योजना ‘इन कठिन समय में उम्मीद की किरण’ बनकर सामने आई है।

कछार, कामरूप, हैलाकांडी, होजाई, धुबरी, नागांव, मोरीगांव, ग्वालपाडा, बारपेटा, डिब्रूगढ़, नलबाड़ी, धेमाजी, बोंगाईगांव, लखीमपुर, जोरहाट, सोनितपुर, कोकराझार, करीमगंज, दक्षिण सलमारा, दरांग और तिनसुकिया जिले बाढ़ से प्रभावित हैं।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के बुलेटिन के अनुसार सबसे अधिक बाढ़ प्रभावित जिलों में धुबरी, दरांग, कछार ,बारपेटा और मोरीगांव शामिल हैं।

कुल 47,103 प्रभावित लोगों ने 612 शिविरों में शरण ली है, जबकि 4,18,614 लोगों को राहत सामग्री प्रदान की गई है।

First Published - July 6, 2024 | 3:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट